Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AU UG Admission : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में BA प्रवेश को दूसरा कटऑफ जारी, वर्ग के अनुसार यहां देखें मेरिट

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:03 PM (GMT+05:30)

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक बीए प्रवेश के लिए दूसरा कटऑफ जारी किया है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 478 या उससे अधिक अंक निर्धारित हैं।बीएफए की प्र ...और पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    HighLights

    1. बीए में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की समय सारिणी भी जारी

    2. प्रवेश सीयूईटी-यूजी 2026 के आधार पर तैयार सूची के अनुसार होगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरा कटऑफ जारी कर दिया है। बीए में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। दूसरे कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए 478 या उससे अधिक, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 270 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।

    समर्थ पोर्टल पर शुल्क जमा करें अभ्यर्थी 

    अभ्यर्थी एक अगस्त शाम पांच बजे से तीन अगस्त सुबह नौ बजे तक समर्थ पोर्टल पर सीट आवंटन के अनुसार शुल्क जमा कर सकेंगे। प्रवेश सीयूईटी-यूजी 2026 के आधार पर तैयार सूची के अनुसार दिया जाएगा। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स यानी बीएफए प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है।

    बीएफए की प्रायोगिक परीक्षा आठ अगस्त को 

    बीएफए के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी आठ अगस्त को प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे। प्रायोगिक परीक्षा के पहले सत्र में सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक आब्जेक्टिव ड्राइंग तथा दूसरे सत्र में दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक मेमोरी ड्राइंग परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का उपस्थित रहना अनिवार्य किया है। यदि कोई अभ्यर्थी किसी एक में भी अनुपस्थित रहता है तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

    हिंदी परास्नातक प्रवेश सूची जारी 

    इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने हिंदी परास्नातक (नान सब्जेक्ट) प्रवेश की सूची जारी कर दी है। सामान्य वर्ग के लिए 152 या उससे अधिक, ओबीसी के लिए 130 या उससे अधिक, एससी के लिए 95 या उससे अधिक तथा एसटी के लिए 66 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने का मौका दिया जा रहा है।      

    खबरें और भी

    सी-लिब के लिए आवेदन 12 अगस्त तक

    कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज स्थित पुस्तकालय विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में पुस्तकालय विज्ञान प्रमाणपत्र (सी-लिब) प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश को आवेदन शुरू हो चुका है। अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदनपत्र लेकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय में शाम चार से छह बजे तक कालेज पुस्तकालय से सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान की सुस्त रफ्तार, प्रयागराज में लक्ष्य अधूरा

    यह भी पढ़ें- 'मथुरा-वृंदावन में भीड़ प्रबंधन विज्ञान पर आधारित नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की गंभीर खामियों पर महत्वपूर्ण टिप्पणी