बहराइच में इंसुलेटर पंचर होने से हुआ हादसा, करंट की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे
बहराइच के नानपारा में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर पंचर होने से करंट जमीन में उतर गया, जिससे पांच लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में से चार को प्राथमिक उप ...और पढ़ें
-1785923142473_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
नानपारा में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर पंचर हुआ।
करंट जमीन में उतरने से पांच लोग घायल हो गए।
गंभीर रूप से झुलसे विक्की कुमार अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, नानपारा (बहराइच)। विद्युत लाइन का इंसुलेटर (पत्थर) पंचर होने से करंट नीचे उतर गया। जिसके चलते करंट फैल गया। चपेट में आने से पांच लोग झुलसकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चार लोगों को घर भेज दिया गया।
नानपारा के माघी में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर पंचर होने से करंट जमीन में उतर गया। जिसकी चपेट में आने से 8 वर्षीय अरमान, 12 वर्षीय विक्की कुमार, 5 वर्षीय ऋतिक, मनीराम की 55 वर्षीय पत्नी और चेहल्लुम में मेहमानी के लिए आई सलाम खान की रिश्ते की साली भी करंट लगने से घायल हो गईं। घटना के चलते अफरा तफरी मच गई।
सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद चार लोगों को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे विक्की कुमार को उपचार के लिए नानपारा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- बहराइच: जलाभिषेक कर बाइक से लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत; पिता की हालत गंभीर