Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में खाद की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित और नोटिस जारी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:58 PM (IST)

    बहराइच में खाद की ओवर-रेटिंग की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों पर छापेमारी की। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया और तीन फरार दुकानदारों को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बहराइच में खाद की ओवर-रेटिंग पर हुई छापेमारी।

    2. एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, तीन को नोटिस।

    3. चार खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। सीमावर्ती बाजारों में ओवर रेटिंग में खाद बेचे जाने की शिकायत मिलने पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों पर छापेमारी की। एक दुकान पर अभिलेख अपूर्ण मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। तीन दुकानदारों के दुकान बंद कर भागने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

    सीमा पर नवाबगंज के बनकसही व इटहवा में किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर खाद बेचे जाने की शिकायत मिली। इस खबर को दैनिक जागरण अखबार ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।

    खबर का संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी डा. सूबेदार यादव टीम के साथ पहुंचे। टीम को देखकर श्रीराम ट्रडर्स, चौरसिया खाद भंडार व कुमार खाद बीज भंडार के संचालक दुकान बंद कर फरार हो गए। जिस पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

    गुप्ता खाद बीज भंडार में खाद बिक्री की मिलान की गई तो काफी अंतर मिला। अपूर्ण अभिलेख मिलने पर खाद के दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

    इसके अलावा गुप्ता खाद भंडार, यादव खाद भंडार नूरी चौराहा व बाबागंज में स्थित पाठक खाद बीज भंडार से दो समेत चार खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    किसानों की समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    बहराइच: खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष ने खाद गोदाम पर प्रदर्शन किया। किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

    प्रभारी जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित खाद गोदाम पहुंचे। खाद लेने आए किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान खाद गोदाम पर यूरिया और पोटाश के लिये उमस भरी भीषण गर्मी में धक्का खा रहा है। वहीं, खाद की कालाबाजारी पर अधिकारी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

    खबरें और भी

    प्रभारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते शासन प्रशासन न चेता तो किसानों के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शिव कुमार गौतम, विष्णु यादव, ननके, एम शफीक, अवधराज पासवान, स्वदेश कुमार सिंह एडवोकेट, ध्रुव राज सिंह, मंशाराम तिवारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में नकली कीटनाशक पर बड़ी कार्रवाई, एक लाइसेंस निलंबित और नोटिस जारी