Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में चौकी के पास दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 08:22 PM (IST)

    बहराइच में दबंगों ने एक बाइक सवार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह मरणासन्न हो गया। बचाने आए उसके साथी को भी नहीं बख्शा गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रामगांव में दबंगों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा।

    2. बचाने आए साथी को भी दबंगों ने लाठी-डंडों से मारा।

    3. पुलिस चौकी के पास हुई घटना का वीडियो वायरल।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। रामगांव इलाके में दबंगों का बोलबाला है। रविवार को लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने एक बाइक सवार को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इस दौरान बचाने का प्रयास कर रहे उसके साथी को भी पीटा गया। पिटाई के दौरान उनका एक साथी घटना का वीडियो भी बनाता रहा।

    चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

    इंटरनेट मीडिया पर रविवार को एक युवक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। घटना रामगांव इलाके के हाईवे पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित राजापुर मोड़ के पास हुई।

    वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि बाइक सवार दो युवकों को दबंगों ने साथियों संग रोक लिया। पीछे बैठे युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान युवक के साथी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा गया।

    दबंगों ने युवक को तब तक लाठी-डंडों से पीटा जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गया। इस दौरान उसका एक साथी पिटाई का वीडियो भी बनाता रहा। हालत यह थी कि आने-जाने वाले लोग दबंगों के आने बेबस नजर आए और किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।

    पुलिस इस मामले से अनजान बनी हुई है, जबकि साथियों संग पिटाई करने वाले का नाम बबलू खान बताया जा रहा है, जो कोतवाली नगर के नाजिरपुरा का रहने वाला है। सीओ महसी पवन कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में माता-पिता के सामने बेटी की कार से कुचलकर मौत, सड़क पार कर रही थी बच्ची