Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 30 दिन बाद खत्म हो जाएगा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, अभी भी खाते में पड़ी है करोड़ों की धनराशि

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 09:54 PM (IST)

    बहराइच जिले में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन ग्राम पंचायतों के खातों में करोड़ों रुपये का बजट अभी भी शेष है। वित्तीय अनियमितत ...और पढ़ें

    प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने में बचे 30 दिन।

    प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने में बचे 30 दिन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पिछले माह 26 मई को समाप्त हो रहा है, हालांकि पंचायत चुनाव को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कार्यकाल बढ़ाने या पिछली बार की तरह प्रशासक नियुक्त करने को लेकर संशय बना हुआ है।

    इधर, पंचायती राज विभाग ने कार्यकाल के अंतिम चरण में ग्राम पंचायतों के बजट खर्च और भुगतान पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है, ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता न हो सके। सभी एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    जिले में 14 विकास खंडों के अंतर्गत कुल 1043 ग्राम पंचायतें हैं, जहां खर्च और भुगतान की प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। गांव की सरकार का गठन मई वर्ष 2021 में हुआ था। गठन के बाद पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने गांव के विकास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की धनराशि से कायाकल्प कराया है।

    अब कार्यकाल पूरा होने का अंतिम समय शुरू हो गया है। ऐसे में ग्राम पंचायतों के बजट में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए इस पर कड़ी निगरानी शुरू हो गई है। सचिव और एडीओ पंचायत को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    8.62 करोड़ का बजट ग्राम पंचायतों में शेष

    गांव के विकास के लिए ग्राम पंचायतों में केंद्र और राज्य वित्त आयाेग से बजट दिया जाता है। वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि के खातों में केंद्रीय बजट का लगभग छह करोड़ 62 लाख 14888 रुपये पड़ा हुआ है। इसी प्रकार राज्य वित्त का भी करीब दो करोड़ से अधिक की धनराशि बची है। इस सरकारी पैसे को नियमानुसार खर्च करने पर अब निगरानी की जा रही है।

    ग्राम प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने में अभी एक माह का समय है। शासनस्तर से भी दिशा-निर्देश जारी होंगे। भुगतान नियमानुसार और समय पर हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। -चंद्रभान सिंह, डीपीआरओ।

    यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव के लिए 28 मई तक पूरी करनी होगी कंप्यूटरीकरण प्रक्रिया, 10 जून को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: बहराइच में फिर से होगा मतदाता सूची का सत्यापन, जांचे जाएंगे आठ लाख वोटर