Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने की पहल, 10 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

    बहराइच में दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। 10 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें सरका ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. दिव्यांगों को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ने की पहल।

    2. 10 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेला।

    3. सरकारी योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। दिव्यांगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। जिले को प्राप्त 25 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष सभी पात्र दिव्यांगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उनकी रुचि और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई है।जिला प्रबंधक रवि पाठक ने बताया कि तीन अगस्त को दो दिव्यांग स्वरोजगार अपनाने को आगे आए, जबकि चार अगस्त को दो लाभार्थियों ने विभाग से संपर्क किया।

    इनमें से एक लाभार्थी ने निजी अथवा अन्य क्षेत्र में नौकरी करने की इच्छा व्यक्त की। ऐसे लाभार्थियों को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    सीडीओ सुनील धनवंता ने बताया कि सेवायोजन विभाग के सहयोग से 10 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। दिव्यांग जन प्रतिभाग कर इसका लाभ उठा सकेंगे। साथ ही स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बहराइच में इंसुलेटर पंचर होने से हुआ हादसा, करंट की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे