Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब 24 घंटे मरीजों को सिटी स्कैन की मिलेगी सुविधा, बहराइच में मेडिकल कॉलेज में हुआ बदलाव 

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:38 PM (IST)

    बहराइच मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को 24 घंटे सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे गंभी ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बहराइच मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे सिटी स्कैन सुविधा शुरू।

    2. प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने मरीजों के हित में लिया फैसला।

    3. टेक्नीशियन की तैनाती से गंभीर मरीजों को मिलेगा लाभ।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। गंभीर बीमारियों से परेशान लोगों को अब सिटी स्कैन जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से जांच की सुविधा 24 घंटे कर दी गई है। शिफ्टवार ड्यूटी के लिए टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। अब समय से जांच होते ही चिकित्सक इलाज शुरू कर देंगे।

    मेडिकल कालेज अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा है। यहां पर ओपीडी के समय दोपहर दो बजे तक ही मरीज जांच करवा सकते थे। इमरजेंसी होने पर चिकित्सक की डिमांड पर जांच होती थी। इससे दोपहर बाद गंभीर बीमारी के लोगों की जांच नहीं हो पाती थी। मरीज जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेते थे।

    इसको देखते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजय खत्री ने मरीजों के हित में फैसला किया है। उन्होंने 24 घंटे सिटी स्कैन जांच के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश गुरुवार से लागू कर दिया गया है। इसके लिए कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं।

    मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी सीएमएस डा. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कालेज आने वाले मरीजों की सिटी स्कैन जांच 24 घंटे कर दी गई है। इसके लिए टेक्नीशियन की तैनाती की गई है।

    ऐसे में सड़क हादसे या गंभीर हमले में घायल लोगों को सिटी स्कैन जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियन 12-12 घंटे की ड्यूटी करेंगे। मालूम हो कि प्रतिदिन मेडिकल कालेज में 30 से 40 मरीजों की सिटी स्कैन जांच होती है। जांच के आधार पर चिकित्सक इलाज करते हैंं।

    खबरें और भी