Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 18 वर्षीय छात्र की मौत

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 02:43 PM (GMT+05:30)

    बलिया के रेवती क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय शाहिल यादव की मौत हो गई। शाहिल अपने मित्र मुकेश साहनी के साथ बाइक से जा रहा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. रेवती में बाइक पेड़ से टकराने पर हादसा।

    2. 18 वर्षीय शाहिल यादव की दर्दनाक मौत।

    3. मित्र मुकेश साहनी गंभीर रूप से घायल।

    जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया)। रेवती क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक चालक 18 वर्षीय शाहिल यादव की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसका मित्र 17 वर्षीय मुकेश साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वार्ड नंबर 12 निवासी शाहिल यादव अपने मित्र वार्ड नंबर 4 निवासी मुकेश साहनी के साथ बाइक से रेवती से छोटकी बेलहरी की ओर जा रहे थे। छोटकी बेलहरी गांव के समीप अचानक बाइक पेड़ से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक खेत में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती लाया गया। चिकित्सकों ने शाहिल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश साहनी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन रोने-बिलखने लगे। शाहिल यादव की बड़ी बहन अंजलि 20 वर्ष की हैं, जबकि छोटा भाई शिवम 16 वर्ष का है।

    शाहिल ज्ञान्ती देवी बालिका इंटर कॉलेज, गायघाट में इंटर का छात्र था। उनके पिता सीताराम मजदूरी करते हैं। इस दुखद घटना के बाद उनकी मां चिंता देवी गहरे शोक में हैं और लगातार रो रही हैं।

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    खबरें और भी