बलिया में 933.60 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ फायर स्टेशन, हैंडओवर का इंतजार
बलिया के गौरा मदनपुरा गांव में 933.60 लाख रुपये की लागत से बना अग्निशमन केंद्र अब तैयार है, लेकिन अभी तक इसे विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। भूमि स ...और पढ़ें

933.60 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ फायर स्टेशन।
HighLights
गौरा मदनपुरा में 933.60 लाख का अग्निशमन केंद्र तैयार।
भूमि संबंधी दिक्कतों और कोरोना से निर्माण में देरी हुई।
ग्रामीणों को आगजनी पर नियंत्रण की उम्मीद, हैंडओवर प्रतीक्षित।
जागरण संवाददाता, बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में आगजनी की बढ़ती घटनाओं और लोगों की मांग को देखते हुए वर्ष 2019 में गौरा मदनपुरा गांव में अग्निशमन केंद्र की स्थापना को मंजूरी मिली थी।
इसके निमार्ण के लिए 873.71 लाख रुपये की लागत तय की गई थी। जिसे बाद में संशोधित कर 933.60 लाख रुपया कर दिया गया। निर्माण कार्य के लिए चरणबद्ध तरीके से करीब 5.76 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को जारी भी किए गए थे।
भूमि संबंधी तकनीकी दिक्कतों और कोरोना काल के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। निर्माण के लिए 21 जून 2021 को फायर स्टेशन का शिलान्यास हुआ था। दो वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन करीब चार वर्ष बाद अब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि अभी तक विभाग को इसे हैंडओवर नहीं किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि फायर स्टेशन पहले शुरू हो गया होता तो क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकता था।
वहीं कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर इसे संचालन के लिए सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भदोही में अनुसूचित जाति बाहुल्य 30 गांवों की छह करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर, दूर होंगी कई समस्याएं
यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी जाएंगे जेल, आगरा में CM योगी ने समीक्षा बैठक में दिखाई सख्ती