भदोही में अनुसूचित जाति बाहुल्य 30 गांवों की छह करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर, दूर होंगी कई समस्याएं
भदोही जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 30 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में 6 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। इनमें इंटरलॉकिंग, नाली और ...और पढ़ें
-1782643181981_m.webp)
अनुसूचित जाति बाहुल्य 30 गांवों की छह करोड़ से बदलेगी तस्वीर।
HighLights
भदोही में 30 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों का चयन।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 6 करोड़ के कार्य।
इंटरलाकिंग, नाली, सोलर स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्य।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त विकास कार्यों को लेकर शासन की ओर से गंभीरता दिखाई जा रही है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में अनुसूचित जाति बाहुल्य 30 गांवों का चयन हुआ है। इन गांवों में छह करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
समाज कल्याण विकास विभाग की ओर से चयनित गांव में विकास कार्यों के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। बजट मिलते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में बेहतर विकास के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना शुरू की है। इसमें हर गांव में 20-20 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग, नाली, सोलर स्ट्रीट लाइट का काम कराया जाना है।
2019-20 से अब तक 128 गांव का चयन किया गया है। इनमें 50 से अधिक गांवों में काम चल रहा है, जबकि शेष गांव में वीडीपी (ग्राम विकास योजना) व बजट न होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 30 गांव का सर्वे कर विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा है।
समाज कल्याण अधिकारी विकास सौरभ कुशवाहा ने बताया कि योजना के तहत शासन से धन उपलब्ध कराया जाना है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर काम कराया जाएगा। पूर्व में जिन गांव में काम अधूरे हैं उसके पीछे क्या कारण रहा इसकी जानकारी ली जाएगी।