बलिया में बलिदानी के नाम से चलेगी परिवहन निगम की बस, लखनऊ तक मिलेगी सुविधा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में बलिदानी अमित तिवारी की 16वीं पुण्यतिथि पर दुबहर से लखनऊ तक उनके नाम पर बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। यह सेवा ...और पढ़ें

बलिदानी के नाम से चलेगी परिवहन निगम की बस।
HighLights
बलिदानी अमित तिवारी की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।
परिवहन मंत्री ने दुबहर से लखनऊ तक बस सेवा की घोषणा की।
बस सेवा बलिदानी अमित तिवारी के नाम पर संचालित होगी।
जागरण संवाददाता, दुबहर (बलिया)। बलिदानी अमित तिवारी की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुबहर इंटर कालेज के निकट से लखनऊ तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा बलिदानी अमित तिवारी के नाम से संचालित की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमित तिवारी कम उम्र में ही माता-पिता, क्षेत्र और राष्ट्र के लिए अमर हो गए। उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता।
आने वाली पीढ़ियां उनके साहस और समर्पण को याद कर गौरवान्वित महसूस करेंगी। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे से बेसिक विद्यालय किशुनीपुर में पुस्तकालय शुरू कराने की भी बात कही, ताकि बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। अमित तिवारी 26 जुलाई 2010 को 15वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के पनवाड़ी बाजार, बोंगाईगांव (असम) में उल्फा उग्रवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान दे दिए थे।
कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एके शर्मा, अरुण सिंह बन्टू, कमलेश सिंह, कमलेश पांडेय, राजनाथ सिंह, अमर गिरी, नंदलाल यादव, गांधी पांडेय, पप्पू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता शोक हरण तिवारी व संचालन नितेश पाठक ने किया। अमित दुबे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।