Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ दबोचे गए पांच बदमाश

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 04:34 PM (GMT+05:30)

    बलिया में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर, 11 मोटरसाइ ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में दबोचा गए पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार।

    मुठभेड़ में दबोचा गए पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार।

    HighLights

    1. बैरिया पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

    2. मुठभेड़ के बाद पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी।

    3. चोरी का ट्रैक्टर, 11 बाइक सहित अन्य सामान बरामद।

    जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। बैरिया पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी के पैर में जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जबकि उसके चार साथियों को मौके से दबोच लिया गया।

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 मोटरसाइकिलें, दो पंपिंग सेट मोटर, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

    पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे बैरिया से बिहार जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह चोरी के वाहनों को बिहार ले जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

    इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुरेजी, गड़वार निवासी हेमंत सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    पुलिस ने मौके से हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय तथा जयकुमार गोड़ उर्फ सन्टुल गोड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी के वाहनों को बिहार में बेचने की योजना स्वीकार की। घायल आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

    वहीं अन्य आरोपितों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 मोटरसाइकिलें, दो पंपिंग सेट मोटर और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र के जंगल में परिवार से बदसलूकी कर पीछा कर रहे पांच मनबढ़ों को ग्रामीणों ने घेरा, जमकर धुनाई