Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 13000+ बिजली उपभोक्ताओं का कभी भी कट सकता है कनेक्शन, टीमें हो गई तैयार

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 02:54 PM (IST)

    नगरा डिविजन में बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू किया है। 13,910 उपभोक्ताओं पर 6.73 करोड़ रुपये का बकाया है, जिससे उनके कनेक्शन ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. नगरा में 13,910 उपभोक्ताओं पर 6.73 करोड़ का बकाया।

    2. छह दिनों में 150 बिजली कनेक्शन काटे गए।

    3. बकाया वसूली हेतु 10 टीमें गठित, स्मार्ट मीटर भी लगेंगे।

    जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगरा डिविजन में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए विभागीय टीमें घर-घर पहुंचकर बिल वसूली के साथ कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई कर रही हैं।

    नगरा डिविजन के नगरा, सलेमपुर, जाम, रनऊपुर और कसोंडर क्षेत्रों में कुल 13,910 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने का खतरा मंडरा रहा है। इन पर करीब छह करोड़ 73 लाख रुपये का बकाया है। बीते छह दिनों में ही करीब 150 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।

    वसूली अभियान को तेज करने के लिए पांच उपकेंद्रों पर कुल 10 टीमें गठित की गई हैं। जेई और लाइनमैन को बकाया वसूली और कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को 23 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर दिया।

    एसडीओ जाहिद इकबाल के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार से 10 हजार रुपये या उससे अधिक बकाया रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। नगरा डिविजन में कुल उपभोक्ता 38 हजार हैं जबकि इनमें बकाएदार 13,910 हैं। 8,400 उपभोक्ताओं ने छूट योजना का लाभ लिया है।

    खबरें और भी

    वहीं 5,210 उपभोक्ता बिल न जमा करने वाले के लिए चिह्नित किए गए हैं। एसडीओ जाहिद इकबाल ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में क्रमश: पांच हजार से 10 हजार रुपये व उससे अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा न करने पर उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर और ट्रांसफार्मर पर विशेष मीटर लगाकर आनलाइन निगरानी बढ़ाई जा रही है।