यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 20 जुलाई से शुरू होगी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया, सितंबर में आएगी फाइनल लिस्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी, जिसका उद्देश्य नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराना है। जिला विद्यालय नि ...और पढ़ें

20 जुलाई से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया।
HighLights
केंद्र निर्धारण प्रक्रिया 20 जुलाई से होगी शुरू।
नकलविहीन, पारदर्शी परीक्षा कराना मुख्य लक्ष्य।
अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 18 सितंबर को जारी।
जागरण संवाददाता, बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 को नकलविहीन, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत ऑनलाइन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी और 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी प्रधानाचार्यों को 20 जुलाई तक अपने-अपने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं एवं अवस्थापना संबंधी विवरण परिषद की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति 3 अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी और 10 अगस्त तक सत्यापित रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त से छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे, जिनका निस्तारण एक सितंबर तक किया जाएगा।
संशोधित सूची सात सितंबर को जारी होगी, जबकि 14 सितंबर तक अंतिम आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP में शीघ्र होगी 56 हजार शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भर्ती, शिक्षा सेवा चयन आयोग कर रहा इसके लिए तैयारी