Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट और कटऑफ जारी, डॉक्यूमेंट और फिजिकल एग्जाम की तैयारी तेज

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:06 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बलिया जिले के लिए होमगार्ड भर्ती-2025 की कटऑफ सूची जारी कर दी है। अब हजारों अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन ...और पढ़ें

    यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट और कटऑफ जारी।

    यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट और कटऑफ जारी।

    HighLights

    1. बलिया होमगार्ड भर्ती 2025 की कटऑफ सूची जारी।

    2. दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू।

    3. स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को सीधे बुलाया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती-2025 के तहत बलिया जिले की कटऑफ सूची जारी कर दी है। कटऑफ जारी होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि किन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

    कटऑफ जारी होते ही जिले के हजारों अभ्यर्थियों ने अपने-अपने अंक सूची से मिलान करना शुरू कर दिया है और आगे की प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं।

    भर्ती बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एवं भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के सभी पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के लिए सीधे बुलाया जाएगा। कटऑफ जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी अगले चरण की तैयारियों में जुट गए हैं।

    जल्द घोषित होगी अगले चरण की तारीख

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की तिथि जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें।

    यह भी पढ़ें- यूपी के स्कूलों में बनेगा 'हीट एक्शन प्लान', भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए नई गाइडलाइन जारी

    खबरें और भी