सीएम पुरस्कार के लिए बलरामपुर की 113 पंचायतों ने किए आवेदन, 15 अगस्त तक मौका
बलरामपुर में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत 113 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। गांवों के विकास को प्रोत्साहित करने वाली इस योजना में आवेदन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
113 ग्राम पंचायतों ने सीएम पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन किया।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है।
विकास कार्यों के मूल्यांकन पर शीर्ष पांच पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार।
संवादसूत्र, बलरामपुर। गांवों के विकास को बढ़ावा देने और बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना संचालित है। ग्राम पंचायतें पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने बताया कि योजना के तहत 50 प्रश्न पर गांव में कराए गए विकास का मूल्यांकन नंबर दिया जाएगा। अब 113 पंचायतों ने आवेदन किया है।
बताया कि सीएम पंचायत पुरस्कार योजना का उद्देश्य पंचायतों में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, डिजिटल लेनदेन और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना है।
जनपद की सभी ग्राम पंचायतें विभाग के पोर्टल पर अपना आवेदन अवश्य करें। जिन पंचायतों ने सराहनीय कार्य किए हैं उन्हें इस मंच के माध्यम से राज्य स्तर पर पहचान मिलेगी। इसमें पंचायत द्वारा वर्ष भर में किए गए विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और नवाचारों का विवरण देना अनिवार्य होगा। पांच वर्षों में इस योजना के तहत लाभ न मिला हो।
बताया कि आवेदन प्रकिया पूरी होने पर जिला स्तरीय टीम के सत्यापन के उपरांत आवेदन फ्रीज किए जाए। फिर राज्य स्तरीय टीम सत्यापन करेगी। उसके बाद बेहतर अंक पाने वाली पांच पंचायतों को पुरस्कार दिया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को अधिक से अधिक पंचायतों का आवेदन कराने के लिए पत्र जारी किया गया है। जिन पंचायतों को आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप के मोबाइल नंबर 9936487032 पर संपर्क कर सकते हैं।