बलरामपुर में नदी के बढ़ते जलस्तर ने छीनी जिंदगी, नहाते समय गहरे पानी में डूबकर किशोर की मौत
बलरामपुर के लौकहवा गांव में बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय 10 वर्षीय जितेंद्र की डूबने से मौत हो गई। पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रह ...और पढ़ें

नदी में डूबने से हुई किशोर की मौत।
HighLights
बलरामपुर के लौकहवा गांव में 10 वर्षीय जितेंद्र की डूबकर मौत।
बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबा किशोर।
पहाड़ों पर बारिश से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। ललिया के लौकहवा गांव में बुधवार को बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय 10 वर्षीय जितेंद्र की डूबने से मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ बकरी चराने निकला था, जो नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। उधर, पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
नदी का जलस्तर 103.150 मीटर रिकार्ड किया गया, जो चेतावनी बिंदु 103.620 से 47 सेंटीमीटर नीचे है। इससे पूर्व मंगलवार को सुबह आठ बजे नदी 102.810 मीटर पर बह रही थी। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 34 सेंटीमीटर बढ़ा है।
डंडे के सहारे तीन बच्चों को नदी से निकाला
लौकहवा गांव निवासी 10 वर्षीय जितेंद्र अपने तीन साथियों के साथ बुधवार को बकरी चराने गया था। इसी बीच सभी बच्चे बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने लगे। नहाते समय जितेंद्र गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।
साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया। उधर, से गुजर रहे गांव निवासी राजेंद्र ने डंडे के सहारे तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। काफी देर बाद जितेंद्र को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।