पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना से उपभोक्ताओं का कम हुआ बिजली बिल, बलरामपुर में लोगों को मिल रहा लाभ
बलरामपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को लाभ मिलना शुरू हो गया है। 1071 उपभोक्ताओं का बिजली बिल 500 रुपये से कम आया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
1071 उपभोक्ताओं का बिजली बिल 500 रुपये से कम हुआ।
221 घरों का बिजली बिल शून्य, 185 का नकारात्मक रहा।
योजना से सब्सिडी और आसान ऋण सुविधा मिल रही है।
संवादसूत्र, बलरामपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है। सोलर रूफटाप लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कमी दर्ज की गई है। अब तक 1071 उपभोक्ताओ का बिल 500 से कम आया है।
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि मई के नेट मीटरिंग डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें 221 घरों का बिजली बिल जीरो पाया गया है। इसके अलावा 185 घरों का बिल नेगेटिव रहा है।
इन उपभोक्ताओं ने ग्रिड को बिजली निर्यात कर क्रेडिट अर्जित किया है। 665 घरों का बिजली बिल 100 से 500 के बीच मासिक बिजली बिल सिमट गया है। अब तक कुल 1071 उपभोक्ताओं का बिल 500 से कम आया है, जो योजना की सफलता को दर्शाता है।
बताया कि सोलर पैनल लगाने के बाद उपभोक्ता न सिर्फ अपनी बिजली की जरूरत पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं की मासिक बिजली लागत लगभग समाप्त हो रही है।
योजना के तहत केंद्र से 78 हजार राज्य से 30 हजार तक की सब्सिडी और आसान ऋण सुविधा के साथ अब हर घर की छत पर सोलर लगाने पर मिलता है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए पोर्टल या कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।