Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    38 साल बाद बलरामपुर को रोडवेज बस स्टेशन की सौगात, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 02:58 PM (GMT+05:30)

    बलरामपुर में 38 साल बाद रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने सीओ आवा ...और पढ़ें

    38 साल बाद तुलसीपुर को रोडवेज बस स्टेशन की सौगात।

    38 साल बाद तुलसीपुर को रोडवेज बस स्टेशन की सौगात।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवादसूत्र, तुलसीपुर (बलरामपुर)। तहसील गठन के 38 वर्ष बाद तुलसीपुर मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टेशन निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब बस स्टेशन बनने की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

    बताया जाता है कि 20 मार्च 2025 को दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग को बस स्टेशन के लिए तत्काल भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने प्रक्रिया तेज की।

    एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने सीओ आवास के पास लोक निर्माण विभाग की खाली पड़ी जमीन की पैमाइश कर उसे परिवहन विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    तुलसीपुर क्षेत्र में वर्षों से रोडवेज सुविधा का अभाव रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। देवीपाटन मंदिर और रेलवे स्टेशन के बीच बस स्टेशन बनने से श्रद्धालुओं व यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    करीब 25 वर्षों से बस स्टेशन की मांग की जा रही थी, लेकिन भूमि चयन न होने से मामला लंबित था। महंत मिथलेश नाथ योगी व विधायक कैलाश नाथ शुक्ल द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रक्रिया ने गति पकड़ी।

    बस स्टेशन बनने से यात्रियों की प्राइवेट व डग्गामार वाहनों पर निर्भरता कम होगी। वर्तमान में लोग बलरामपुर चौराहे पर धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं, जहां समय सारणी भी उपलब्ध नहीं होती।

    यह भी पढ़ें- पीपीपी मॉडल पर यूपी के 49 बस स्टेशन होंगे हाईटेक, बिना सरकारी खर्च के बनेंगे मॉल और आधुनिक सुविधाएं

    यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: राज्य में बनेंगे 49 नए बस अड्डे, 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर