Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 मीटर दूर उछलकर जा गिरा 2 साल का मासूम, मौके पर मौत

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 11:20 PM (IST)

    बांदा के चिल्ली गांव में एक तेज रफ्तार बाइक ने दो वर्षीय मासूम आयुष को टक्कर मार दी, जिससे वह सात मीटर दूर जा गिरा और फिर बाइक से कुचलकर उसकी मौत हो ग ...और पढ़ें

    आयूष, फाइल फोटो

    आयूष, फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बांदा। घर के पास खेल रहा मासूम तेज रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बाइक की टक्कर लगने से उछल कर सात मीटर दूर जा गिरा। बाद में उसी बाइक से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक गाय से टकराने में उस पर सवार तीन किशोर घायल हो गए।

    गंभीर घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायल 112 व देहात कोतवाली पुलिस बच्चे को जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की है। मासूम घर का इकलौता बेटा था।

    देहात कोतवाली के ग्राम चिल्ली निवासी राहुल का दो वर्षीय पुत्र आयूष रविवार दोपहर घर के पास खेल रहा था। तभी गांव के अंदर से तीन नाबालिग तेज रफ्तार बाइक पर आए। अनियंत्रित बाइक की टक्कर लगने से मासूम आयूष उछलकर दूर गिरा। इसके बाद उसी बाइक से कुचलकर उसकी मौत हो गई।

    ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तुरंत बच्चे व घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बाइक सवार एक किशोर की पिटाई भी कर दी। दिवंगत हुए आयूष के बाबा शिवप्रसाद ने बताया कि आयूष माता-पिता की इकलौती संतान थी।

    बेटे की मौत से मां रामदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अपनी तीन बीघा जमीन में खेती करने के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि स्वजन की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत