Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा में भीषण हादसा: कार और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में 12 लोग घायल, मची चीख-पुकार

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM (IST)

    बांदा के बिसंडा में अतर्रा-नरैनी रोड पर गर्गन पुरवा के पास एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन और टेंपो सवार नौ लोग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, जागरण बांदा। बिसंडा के ओरन से निमंत्रण कर घर लौट रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने थाना क्षेत्र के अतर्रा-नरैनी रोड में गर्गन पुरवा के पास टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार नौ लोग और कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख डॉक्टर ने चार लोगों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    मध्यप्रदेश के जैतवारा निवासीगण 30 वर्षीय महेंद्र सिंह, 20 वर्षीय राजबहादुर व 23 वर्षीय ओमप्रकाश ओरन निमंत्रण में आये थे। जहां से शनिवार शाम घर जैतवारा लौट रहे थे। तभी अतर्रा नरैनी रोड में गर्गन पुरवा के पास सवारियों को लेकर आ रही टैंपो को चार पहिया गाड़ी (स्विफ्ट डिजायर) ने सामने से टक्कर मार दी।

    जिससे कार सवार तीन लोगों के अलावा टैंपो में सवार 28 वर्षीय पंकज रैकवार, मां 52 वर्षीय रामरती के अलावा 32 वर्षीय विनोद कुमार, 40 वर्षीय डब्बू, 35 वर्षीय गोविंद प्रसाद, 35 वर्षीय घनश्याम सोनकर, 18 वर्षीय कमलेश यादव, 35 वर्षीय शिवप्रसाद व 40 वर्षीय यासीन घायल हो गए।

    राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कार चालक महेंद्र के अलावा टैंपो में सवार रामरती,कमलेश व यासीन की नाजुक हालत देख डाक्टर ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बांदा में स्कूल जा रहे छात्र को डंपर ने कुचला, 30 फीट तक घसीटता ले गया… टांडा हाईवे पर जाम