किसानों के लिए खुशखबरी! कृषि उपकरणों पर सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का अवसर मिल रहा है, जिसके लिए 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन का अवसर।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त, रात 12 बजे तक।
चयन ई-लॉटरी से होगा, बुकिंग राशि वापस मिलेगी।
जागरण संवाददाता, बांदा। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने पर अनुदान पाने का अवसर दिया जा रहा है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों, कृषि ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, रोटावेटर, थ्रेसर, पावर टिलर, सुपर सीडर, स्प्रेयर, लेजर लैंड लेवलर समेत अन्य उपकरणों पर अनुदान मिलेगा।
उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि इच्छुक किसान 10 अगस्त की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल दर्शन-2 पर जाकर किसान कार्नर में यंत्र बुकिंग प्रारंभ विकल्प पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के समय किसान के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। यदि मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से उसे अपडेट किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन करेगी।
एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए बुकिंग राशि 2500 रुपये और इससे अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 5000 रुपये जमा करनी होगी।
ई-लॉटरी में चयन नहीं होने पर बुकिंग राशि वापस कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- विंध्य क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती से दोगुनी होगी किसानों की आय, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी