UP Board Result 2026: बांदा में नैंसी ने 10वीं तो अनिल ने 12वीं में मारी बाजी, यूपी टॉप-10 लिस्ट में मिली जगह
यूपी बोर्ड 2026 के परिणामों में बांदा जिले के मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में अनिल कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स ...और पढ़ें

अनिल कुमार और नैंसी कश्यप।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बांदा। UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा के इंटरमीडिएट में पंचमुखी इंटर कॉलेज बघेलाबारी के मेधावी अनिल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च अंक हासिल किया है। अनिल ने प्रदेश की सूची में भी आठवां स्थान हासिल किया है।
वहीं आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के अनिरुद्ध 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व गर्वमेंट इंटर कॉलेज बांदा की वैशाली 90.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं हाईस्कूल में भागवत प्रसाद मेमोरियल की नैंसी ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
जबकि भागवत प्रसाद की दीपा सिंह 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर इंटर कालेज तिंदवारा की प्राची सिंह रहीं। इन्हें 95 प्रतिशत अंक मिले हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें
सबसे पहला और आसान विकल्प बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in हैं, यहां रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
- नोट: रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) तैयार रखें। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर धैर्य बनाए रखें।
यह भी पढ़ें- UP Board 2026 Topper: झांसी के रिषभ साहू ने हाईस्कूल में किया टॉप, प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक