Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026: संतकबीर नगर में 10वीं में कलीम शाह तो पूनम ने 12वीं में किया टॉप; देखें लिस्ट

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संत कबीर नगर में 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिले में 10वीं में मो. कलीम शाह ...और पढ़ें

    कलीम शाह और पूनम यादव।

    कलीम शाह और पूनम यादव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

    बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी नतीजों में एक बार फिर मेधावियों ने अपना परचम लहराया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में काफी उत्साह है। महराजगंज में मो. कलीम शाह ने 95.67 प्रतिशत मार्क्स लाकर जिले में टॉप किया है। कलीम को 600 में से 574 अंक मिले हैं। वहीं, 12वीं में पूनम यादव ने टॉप किया है। पूनम को 500 में से 472 अंक हासिल हुआ है।

    10वीं छात्रों का परीक्षा परिणाम (मेरिट सूची)

    क्रमांक छात्र/छात्रा का नाम प्राप्तांक पूर्णांक प्रतिशत विद्यालय
    1 मो. कलीम शाह 574 600 95.67% खलीलाबाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
    2 फातमा खातून 572 600 95.33% शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज उड़सरा
    3 आलोक यादव 571 600 95% स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड़, धनघटा
    4 मो. सादिक 570 600 95% नेताजी सुबाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार, सांथा
    5 किशन वर्मा 570 600 95% स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड़, धनघटा
    6 रोहित चौरसिया 569 600 94.83% संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर
    7 अंशिका यादव 569 799 94.83% सिताबी देवी इंटर कॉलेज घूरापाली, मेंहदावल
    8 दिव्या 568 600 94.67% पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, सोनौरा, मेंहदावल
    9 शिखा यादव 568 600 94.67% श्रीरामनरेश चौधरी कन्या इंटर कॉलेज, जंगल बेलहर
    10 अदीबा खातून 567 600 94.50% मुस्लिम इंडस्ट्रियल एचएसएसबीएन संतकबीर नगर
    11 यशवंत मिश्रा 567 600 94.50% अपूर्वा इंटरकॉलेज उमिला, संतकबीर नगर
    12 शिवांगी 567 600 94.50% आशपती इंटर कॉलेज शनिचरा बाजार
    13 युवराज 566 600 94.33% सिताबी देवी कन्या इंटर कॉलेज बौरब्यास

    12वीं छात्रों का परीक्षा परिणाम (मेरिट सूची)

    क्रमांक नाम प्राप्तांक पूर्णांक प्रतिशत विद्यालय
    1 पूनम यादव 472 500 94% श्री हरिवंश इंटर कालेज कोदवट, चोलखरी
    2 प्रवीण सिंह 460 500 92% पं. शिव गोपाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, भिटिनी, नाथनगर
    3 आर्या त्रिपाठी 454 500 90.80% स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज गागरगाड़, धनघटा
    4 निशा 452 500 90.40% श्रीराम नरेश चौधरी कृषक विद्यामंदिर इंटर कालेज रमवापुर सरकारी, सांथा
    5 आरुषी चौधरी 451 500 90.20% एकबीआएल इंटर कालेज गिठिनी
    6 आंचल 448 500 89.60% एसएसडीजीआईसी धनघटा
    7 शिवम 447 500 89.40% स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज गागरगाड़, धनघटा
    8 अभय गुप्ता 446 500 89.20% संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कालेज मगहर
    9 आमिना खातून 445 500 89.00% एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरागौसी
    10 शुभम गुप्ता 445 500 89% राम नरेश बुधिसागर पब्लिक कान्वेंट इंटर कालेज, उदहा
    11 हर्षित 445 500 89% मुन्नी देवी राम बेलास इंटर काले, संठी
    12 तृप्ति 443 500 88.60% रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर काले ठकुराडाड़ी

     यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें

    सबसे पहला और आसान विकल्प बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in हैं, यहां रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा।

    स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
    • नोट: रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) तैयार रखें। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर धैर्य बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें- UP Board 2026 Topper: झांसी के रिषभ साहू ने हाईस्कूल में किया टॉप, प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: महराजगंज में विजय लक्ष्मी ने लहराया परचम, हाईस्कूल में 96% मार्क्स पाकर जिले में किया टॉप