UP Board Result 2026: हाईस्कूल में विजय लक्ष्मी और इंटर में विश्वंभर ने किया टॉप, महराजगंज का नाम किया रोशन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में महराजगंज जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में विजयलक्ष्मी और आयुषी चौधरी, तथा इंटरमीडिएट में विश्वंभ ...और पढ़ें

विजय लक्ष्मीऔर विश्वंभर विश्वकर्मा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में इस बार जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्गों में दो-दो छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल में जिले ने 92.76 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ प्रदेश में 15वां स्थान हासिल कर बड़ी छलांग लगाई है, जबकि इंटरमीडिएट में 87.11 प्रतिशत परिणाम के साथ नौवां स्थान प्राप्त हुआ। इसी के साथ मेधावियों ने उत्कृष्ट अंक लाकर जिले का मान बढ़ाया।
हाईस्कूल में दल सिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा मंसूरगंज की विजयलक्ष्मी और एसएस इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही की आयुषी चौधरी ने 600 में 576 अंक (96.00 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टापर बनीं। दूसरे स्थान पर शिवनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सबया ढाला सिसवा बाजार की सुप्रिया ने 574 अंक (95.67 प्रतिशत) प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर इसी विद्यालय की अनामिका और आस्था मिश्रा रहीं, जिन्होंने 573 अंक (95.50 प्रतिशत) अर्जित किए।
इसी क्रम में इंटरमीडिएट में दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार के विश्वंभर विश्वकर्मा और एसडीवी इंटरमीडिएट कॉलेज, इलाहाबाद महराजगंज के सत्यम विश्वकर्मा ने 468 अंक (93.60 प्रतिशत) पाकर संयुक्त रूप से जिला टापर बने हैं।
खबरें और भी
दूसरे स्थान पर पवन कुशवाहा (राम प्यारे इंटरमीडिएट कॉलेज, बिजापार सिसवा) ने 467 अंक (93.40 प्रतिशत) प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर सचिन कुमार कुशवाहा ने 464 अंक (92.80 प्रतिशत) हासिल किए।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 39,067 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 37,057 परीक्षा में शामिल हुए और 34,374 उत्तीर्ण हुए। इससे जिले को प्रदेश में 15वां स्थान मिला, जो पिछले वर्ष के 32वें स्थान की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
वहीं इंटरमीडिएट में 32,707 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 31,185 ने परीक्षा दी, जिनमें 27,166 सफल रहे। कुल परिणाम 87.11 प्रतिशत रहा और जिले को प्रदेश में नौवां स्थान मिला। हालांकि, पिछले वर्ष के छठे स्थान की तुलना में इस बार रैंकिंग में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
कुल मिलाकर, इस वर्ष हाईस्कूल में जिले ने उल्लेखनीय सुधार किया है, जबकि इंटरमीडिएट में प्रदर्शन अच्छा रहने के बावजूद रैंकिंग में थोड़ी कमी देखी गई है।
हाईस्कूल और टॉप-10 के छात्रों की सूची
| नाम | विद्यालय का नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|
| विजय लक्ष्मी | दल सिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा मंसूरगंज, महराजगंज | 96.00% |
| आयुषी चौधरी | एसएस इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही, महराजगंज | 96.00% |
| सुप्रिया | एस एन एस वी एम इंटर कॉलेज, सभया ढाला सिसवा बाजार, महराजगंज | 95.67% |
| अनामिका | एस एन एस वी एम इंटर कॉलेज, सभया ढाला सिसवा बाजार, महराजगंज | 95.50% |
| आस्था मिश्रा | एस एन एस वी एम इंटर कॉलेज, सभया ढाला सिसवा बाजार, महराजगंज | 95.50% |
| दीक्षा कुशवाहा | एम छत्रशाल इंटर कॉलेज, पकडियार बिशुनपुर, महराजगंज | 95.17% |
| रितिका सिंह | दल सिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा मंसूरगंज, महराजगंज | 95.00% |
| अदिति | एम छत्रशाल इंटर कॉलेज, पकडियार बिशुनपुर, महराजगंज | 94.83% |
| अमंतिका | दल सिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा मंसूरगंज, महराजगंज | 94.67% |
| हाजरा खातून | रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज, निचलौल, महराजगंज | 94.50% |
| कशिश गोंड | राम प्यारे इंटरमीडिएट कॉलेज, बिजापार सिसवा, महराजगंज | 94.50% |
| अनुष्का | एस एन एस वी एम इंटर कॉलेज, सभया ढाला सिसवा बाजार, महराजगंज | 94.33% |
| इंद्राणी घोष | राम प्यारे इंटरमीडिएट कॉलेज, बिजापार सिसवा, महराजगंज | 94.33% |
| वशुधा पांडेय | राम प्यारे इंटरमीडिएट कॉलेज, बिजापार सिसवा, महराजगंज | 94.17% |
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉप-10 (महराजगंज)
| नाम | विद्यालय | प्रतिशत |
|---|---|---|
| विश्वंभर विश्वकर्मा | डीएनआईसी चौक बाजार, महराजगंज | 93.60% |
| सत्यम विश्वकर्मा | एसडीवी इंटरमीडिएट कॉलेज, महराजगंज | 93.60% |
| पवन कुशवाहा | राम प्यारे इंटरमीडिएट कॉलेज, बिजापार सिसवा, महराजगंज | 93.40% |
| सचिन कुमार कुशवाहा | राम प्यारे इंटरमीडिएट कॉलेज, बिजापार सिसवा, महराजगंज | 92.80% |
| नूरहान खान | वैदिक गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज, बड़हरामीर, महराजगंज | 92.20% |
| सबनम खातून | एसएनएसवीएम इंटर कॉलेज, सभया ढाला सिसवा बाजार, महराजगंज | 91.80% |
| सौरभ कुमार | एसएजेआईसी आनंदनगर, महराजगंज | 91.40% |
| सरस्वती | दल सिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा मंसूरगंज, महराजगंज | 91.40% |
| स्मिता शर्मा | एसएनएसवीएम इंटर कॉलेज, सभया ढाला सिसवा बाजार, महराजगंज | 91.40% |
| आस्था चौधरी | एसएस इंटर कॉलेज, करमही, महराजगंज | 91.00% |
| संतोष | बापू रामकरण सिंह इंटर कॉलेज, सतगुरु, महराजगंज | 90.20% |
| नम्रता | डीएनआईसी चौक बाजार, महराजगंज | 90.00% |
| पायल गुप्ता | डीएनआईसी चौक बाजार, महराजगंज | 89.80% |
यह भी पढ़ें- UP Board 2026 Topper: झांसी के रिषभ साहू ने हाईस्कूल में किया टॉप, प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: बांदा में नैंसी ने 10वीं तो अनिल ने 12वीं में मारी बाजी, यूपी टॉप-10 लिस्ट में मिली जगह