Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा में घरेलू विवाद के बाद बहू ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:34 AM (GMT+05:30)

    बांदा में सास से कहासुनी के बाद नाराज बहू रजनी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पति के अनुसार, दो दिन पहले बेटे को थप्पड़ मारने पर सास से विवाद हुआ था ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बांदा में बहू ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।

    2. बच्चे को थप्पड़ मारने पर सास से हुई थी कहासुनी।

    3. विवाद से नाराज होकर बहू ने उठाया आत्मघाती कदम।

    जागरण संवाददाता, बांदा। सास ने नाराज बहू ने घर में सूना मौका पाने में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पति ने बताया कि दो दिन पहले पत्नी ने अपने ढाई वर्षीय बेटे को थप्पड़ मार दिया था। सास के बच्चे को पीटने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    तिंदवारी थाना के ग्राम घौंसड़ निवासी सुरजीत सिंह की 25 वर्षीय पत्नी रजनी ने शुक्रवार दोपहर घरेलू नाराजगी के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। पति ने बताया कि वह अपनी बहन शशि को रुपये देने शहर चला आया था। जबकि उसकी सास रामकली व जेठ नरेंद्र मवेशी चराने खेतों की ओर गए थे। जेठानी पूनम भी बाजार गई थी। स्वजन जब घर गए तो दोपहर बाद उसकी हालत बिगड़ी मिली।

    इससे पीएचसी तिंदवारी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनके भर्ती कराने पर उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। खुदकुशी करने की वजह के बारे में पति ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई है। ढाई माह का पुत्र आर्यन बुधवार को बाहर खेलने चला गया था।

    परेशान होकर गुस्से में रजनी ने बच्चे को थप्पड़ मारा तो सास ने मना किया था। इसमें दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर घर में सूना मौका पाकर उसने यह कदम उठाया है। उसके मायके जसईपुर निवासी पिता जयनारायण को मामले की जानकारी दी गई है। तिंदवारी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खबर: अब घर बैठे ऑनलाइन बुक करें सब्सिडी वाला बीज, जानें पूरी प्रक्रिया