बांदा में इंजीनियर के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, मिला सुसाइड लेटर
कानपुर नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर के 24 वर्षीय बेटे ओमप्रकाश ने बांदा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें एक ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कानपुर के इंजीनियर के बेटे ओमप्रकाश ने बांदा में की आत्महत्या।
मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, युवती से संबंध का जिक्र।
पुलिस मामले की जांच में जुटी, सुसाइड नोट की पड़ताल।
जागरण संवाददाता, बांदा। कानपुर नगर निगम में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर तोताराम के 24 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश ने गुरुवार सुबह दूसरी मंजिल के ऊपर बने टीन शेड के बरामदे में साड़ी से फंदा लगा लिया। स्वजन काफी देरबाद जब छत पर गए तो उसका शव टीन शेड में लगी लकड़ी की बल्ली से लटका मिला।
उसकी जेब में एक कथित सुसाइड लेटर मिला है। जिसमें किसी युवती से संबंध होने का जिक्र किया है। लिखा है कि मुझे उसकी इज्जत से नहीं खेलना चाहिए था। मैं इस तरह का नहीं हूं, लेकिन पता नहीं ऐसा कैसे हो गया। मेरे मरने के बाद कोई उससे कुछ न कहे।
कालूकुआं चौकी के एसआइ सोनू त्यागी ने घटनास्थल देखा। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बांदा में दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर सहित दो की मौत, तीन घायल