Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा के तिंदवारी थाने में बड़ा हादसा: बारिश के बाद जनसुनवाई स्थल का छज्जा ढहा, 2 एसआई समेत 5 घायल

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:43 PM (IST)

    बांदा के तिंदवारी थाने में जनसुनवाई के दौरान एक जर्जर छज्जा बारिश के बाद ढह गया। इस हादसे में दो सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और शिकायत करने आए एक दंपत ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. शिकायत करने आए फरियादियों की समस्या सुनते समय हुआ हादसा

    2. मलबे में दबकर फरियाद करने आए दंपती भी हुए जख्मी, कराया इलाज

    जागरण संवाददाता, बांदा। थाने के जनसुनवाई स्थल का जर्जर छज्जा वर्षा के बाद ढहने से दो एसआइ समेत तीन पुलिस कर्मी व फरियाद करने आए दंपती मलबे में दबकर घायल हो गए। भारी-भरकम छज्जा ढहने से अफरा-तफरी मच गई। तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला गया। बाद में सभी का तिंदवारी पीएचसी में उपचार कराया गया। ढहा छज्जा करीब 25 वर्ष पुराना बताया गया है।


    तिंदवारी थाना में रविवार शाम एसएसआइ सुभाष चंद्र वर्मा थाने में छज्जे के नीचे कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई को आए लोगों की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान पुरानी तिंदवारी निवासी कल्ली अपने पति सेमलिया के साथ सड़क दुर्घटना के संबंध में सूचना देने पहुंचे थे। एसएसआइ दंपती से पूछताछ कर रहे थे। तभी वर्षा के दौरान जनसुनवाई स्थल का बरामदे के ऊपर का जर्जर छज्जा ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर एसएसआइ सुभाष चंद्र वर्मा, एसआइ शिवकरण सिंह व कांस्टेबल राजन दुबे के साथ शिकायत करने आए दंपती मलबे में दबकर घायल हो गए।

    चीख पुकार मचने से थाने के अन्य पुलिस कर्मी व थाना प्रभारी संदीप सिंह दौड़कर मौके पर पहुंचे। राहत कार्य करके सभी पांचों घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद घायलों की छुट्टी कर दी गई। एएसपी शिवराज ने बताया कि छज्जा ढहने से सभी को मामूली चोटें आईं हैं। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बताते चलें कि इसी तरह साढ़े तीन वर्ष पहले तत्कालीन एसपी अंकुर अग्रवाल के समय पुलिस लाइन का छज्जा ढहने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- Banda में 3 साल के प्रेम विवाह का खूनी अंत! देवर से अवैध संबंध, पति बना रास्ते का कांटा… सोते समय पत्नी ने मार डाला

    यह भी पढ़ें- Weather Alert: UP में औरैया, उरई, कानपुर सहित कई जिलों में भारी ओलावृष्टि, फिर आंधी ने मचाई तबाही

    यह भी पढ़ें- ...और कर लो स्टंट! हाईवे पर गेट खोल चलती कार नचाने का Video Viral, 20 हजार का चालान, रजिस्ट्रेशन भी होगा निरस्त

    खबरें और भी