Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में आवारा पशु से टकराकर गिरी बाइक, सड़क पर घिसटने से युवक की जेब में रखे मोबाइल में लगी आग

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:14 PM (IST)

    बाराबंकी में बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे युवक की जेब में रखा मोबाइल रगड़ से जल उठा। ...और पढ़ें

    जख्मी आलोक और दुर्घटना के दौरान जला मोबाइल

    जख्मी आलोक और दुर्घटना के दौरान जला मोबाइल

    HighLights

    1. बेसहारा पशु को बचाने में बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त।

    2. जेब में रखे मोबाइल में रगड़ से लगी आग।

    3. युवक की जींस और जांघ आग से झुलसी।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरने के दौरान युवक की जेब में रखा मोबाइल रगड़ से जलने लगा। उसकी जींस और अंडरवियर में आग से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई और उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    रामसनेहीघाट के भानपुर निवासी आलोक अपनी बहन को टीईटी परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से अयोध्या जा रहे थे। भानपुर कोठी के निकट गाय और सांड़ सड़क पर दौड़ते हुए आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गिरने के दौरान आलोक कुछ दूर तक सड़क पर घिसटते रहे।

    युवक के कपड़े जले

    इसी बीच उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल रगड़ लगने से गर्म होकर आग लग गई। मोबाइल में लगी आग ने उनकी जींस और अंडरवियर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। हादसे में आलोक की जांघ सहित आसपास के हिस्से झुलस गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी: खेत में झटका मशीन लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत