Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत, लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर को घर में किया बंद

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 03:23 PM (IST)

    बाराबंकी के दरियाबाद में एक ढाई वर्षीय बच्चे की झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, ज ...और पढ़ें

    बच्चे की मौत के बाद लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर को घर में किया बंद।

    बच्चे की मौत के बाद लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर को घर में किया बंद।

    HighLights

    1. झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से बच्चे की मौत।

    2. ग्रामीणों ने डॉक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    3. गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। झोलाछाप के इलाज से ढाई वर्षीय बच्चे की जान चली गई। सिर में पड़े दाने के इलाज के लिए जैसे ही इंजेक्शन लगाया, उसकी हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर बच्चे को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर आए स्वजनों ने झोलाछाप को घर में बंद कर दिया।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने पिटाई की, पर इससे पुलिस ने इंकार किया है। पीआरवी को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और रात करीब एक बजे डाक्टर को पकड़ कर थाने लेकर आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

    दरियाबाद थाने के निमतियापुर गांव निवासी अमित पटेल के इकलौते ढाई वर्षीय बेटे आयांश पटेल के सिर में दाने निकले थे। अमित ने बताया कि बीकापुर गांव का झोलाछाप अनुज दनापुर क्यामपुर क्यामपुर में क्लीनिक चलाता है। वह मुहल्ले में इलाज करने आया था।

    पत्नी उजाला वर्मा के पेट में दर्द था, जिस पर वह दवा देने घर आया। घर में बच्चे के सिर में दाने निकलने की बात बताई, इस पर झोलाछाप ने इंजेक्शन देने से आराम की बात कही।

    आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही दो मिनट के अंदर ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और वह एकदम झूल गया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर घर में चीख पुकार मच गई। इसके बाद बच्चे के साथ ही झोलाछाप को लेकर मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर स्वजन घर लौटे।

    खबरें और भी

    उधर आक्रोशित स्वजनों के साथ ग्रामीणों ने झोलाछाप को पीटकर घर में बंद कर दिया। घर के अंदर बंद कर ग्रामीणों की बाहर भीड़ जमा हो गई। सूचना पीआरवी को दी गई। पुलिस पहुंची।

    झोलाछाप को पकड़ कर थाने लेकर आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- गोंडा में 2021 के पहले हुए 700 चालान नहीं होंगे खत्म, समिति तय करेंगी दंड