Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में 2021 के पहले हुए 700 चालान नहीं होंगे खत्म, समिति तय करेंगी दंड

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 03:13 PM (IST)

    गोंडा में वर्ष 2017 से 2021 के बीच के लगभग 700 लंबित वाहन चालान अब माफ नहीं किए जाएंगे। एक विशेष समिति इन चालानों की समीक्षा कर गंभीर मामलों पर दोबारा ...और पढ़ें

    खत्म नहीं होंगे 2021 के पहले हुए 700 चालान।

    खत्म नहीं होंगे 2021 के पहले हुए 700 चालान।

    HighLights

    1. गोंडा में 700 लंबित चालान अब माफ नहीं होंगे।

    2. विशेष समिति गंभीर मामलों की दोबारा जांच करेगी।

    3. शराब पीकर वाहन चलाने वालों को राहत नहीं।

    संवाद सूत्र, गोंडा। वर्ष 2017 से 2021 के बीच लंबित वाहनों के चालान अब माफ नहीं किए जाएंगे। जिले में इस श्रेणी के करीब 700 चालान लंबित हैं, जिनकी अब दोबारा समीक्षा की जाएगी। इसके लिए हर जिले में विशेष समिति गठित हुई है,जो लंबित चालानों की जांच करेगी और गंभीर प्रकृति के मामलों को अलग कर उन पर दोबारा कार्रवाई शुरू करेगी।

    लंबे समय से न्यायालय में पड़े छोटे मोटे चालानों से न्यायालय व परिवहन विभाग पर अनावश्यक बोझ बढ़ रहा था। साथ ही चालान लंबित होने के कारण फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर व हाई सिक्योरिटी प्लेट (एचएसआरपी) समेत अन्य विभागीय सेवाएं बाधित थी। इसे देखते परिवहन विभाग ने सितंबर 2025 में वर्ष 2017 से 2021 के बीच हुए करीब 700 चालानों को माफ कर दिया था।

    इस पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई थी। इसके बाद तय हुआ कि शराब पीकर वाहन चलाने, गंभीर दुर्घटनाओं समेत अन्य अपराधों पर हुए चालान को बाहर रखा जाएगा। तीन श्रेणियां तय हुईं। पहला गैर-शमनीय (नान-कंपाउंडेबल) अपराध, जिनका निस्तारण मौके पर समझौते या सामान्य जुर्माने से नहीं हो सकता।

    दूसरे ऐसे मामले जिनमें कानून के तहत जेल की सजा का प्रावधान है। तीसरा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक है। हालांकि, लंबित चालानों में ऐसे चालानों का निर्धारण कौन करे, इसे लेकर असमंजस बना रहा।

    अब इसे लेकर अब विशेष समिति गठित की गई है, जिसमें पुलिस सहायक अभियोजन अधिकारी व परिवहन विभाग से संभागीय निरीक्षक शामिल हैं। ये तीनों तरह के चालान तय कर उन्हें माफी के दायरे से बाहर लाएंगे।

    एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि समिति लंबित चालानों की जांच करेगी और गंभीर प्रकृति के मामलों को अलग कर उन पर दोबारा कार्रवाई शुरू करेगी। ऐसे मामलों में राहत नहीं दी जाएगी, जिनमें केवल जुर्माना भरकर निपटारा संभव नहीं है।

    खबरें और भी

    तीन बोलेरो समेत 15 वाहन सीज, 80 का चालान

    एआरटीओ आरसी भारतीय ने यातायात पुलिस के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को ले जा रही तीन बोलेरो समेत 15 वाहनों को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के ही छात्र-छात्राओं को ले जा रही टाटा मैजिक व अनाधिकृत रूप से स्कूल से बच्चों केा ले जा रही तीन बोलेरो समेत 15 वाहन सीज किए गए हैं जबकि नशे में वाहन चलाने समेत अन्य आरोपों में 80 वाहनों का चालान किया गया है।

    यह भी पढ़ें- बल‍िया में पुल‍िस की प‍िटाई के बाद मौत, आक्रोश‍ित ग्रामीणों ने पुल‍िस पर प्राथम‍िकी दर्ज करने को लेकर क‍िया चक्‍काजाम