बाराबंकी में रंग मिलाकर बनाई जा रही थी नकली चाय की पत्ती, STF ने छापेमारी कर 800 किलो माल पकड़ा
एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा टीम ने बाराबंकी में रंगीन चायपत्ती के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 800 किलो रंगीन चायपत्ती बरामद हुई। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा टीम ने की संयुक्त छापेमारी।
800 किलो रंगीन चायपत्ती और पैकिंग सामग्री बरामद।
ऐसी चाय पीने से लिवर और गुर्दे हो सकते हैं डैमेज।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। अगर आप चाय के शौकीन हैं तो सतर्क हो जाइए, क्यों कि चाय में भी मिलावटी रंग मिलाकर उसे बाजार में बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। यानि मीठा जहर लोगों को परोसा जा रहा है। इसका भंडाफोड़ शनिवार को एसटीएफ व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी में किया है।
निरीक्षण के दौरान लगभग 800 किलो रंगी हुई चायपत्ती व पांच किलो रंग तथा 15 किलो पैकिंग मैटेरियल बरामद किया गया। खुली हुई रंगीन चाय पत्ती को फास्ट टी और गार्डेन फ्रेश के नाम से पैकिंग करते हुए पाया गया। चाय की पत्ती तथा अपमिश्रक रंग का नमूना लिया गया।
शेष चाय की पत्ती जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार कीमत की सील कर दिया गया। शाहपुर में मौजूद शकील पुत्र मो. यूनुस ने बताया कि यह कारोबार उसके द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पैकिंग में प्रयोग होने वाले उपकरण जैसे-इलेक्ट्रानिक मशीन व सीलिंग मशीन को भी सील कर दिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शकील के खिलाफ कोतवाली बड्डूपुर में अभियोग भी पंजीकृत कराया गया है। प्रवर्तन टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीग अरुण कुमार, सलिल कुमार सिंह, डा. अंकिता यादव, एसटीएफ टीम में शामिल उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड सिपाही चेतन सिंह, श्री कृष्ण, शैलेंद्र उपाध्याय, रमाशंकर चैधरी, सुनील मिश्रा शामिल रहे।
खबरें और भी
अन्य जगहों पर लिए गए नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी व अर्शी फारूकी ने अयोध्या-लखनऊ रोड पर स्थित महेश रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करते हुए पिसी लाल मिर्च का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए लिया। परिसर में मिली कमियों को लेकर नोटिस दी गई।
ऐसी चाय पीने से लिवर व गुर्दे होते हैं डैमेज
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा का कहना है कि चाय की पत्ती को रंग से अपमिश्रित करने के बाद अगर ऐसी चाय का सेवन कोई करता है तो उसका लिवर व गुर्दे दोनों डैमेज हो सकते हैं। यह एक प्रकार मीठा जहर है। जो सभी के लिए खतरनाक है।