Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मम्मी अयोध्या, पापा लखीमपुर और बिटिया ने बाराबंकी में दी UP TET परीक्षा, गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

    शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में परिवार के सदस्यों के सेंटर अलग-अलग जिलों में होने से अभ्यर्थी परेशान रहे। बाराबंकी में 529 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, ...और पढ़ें

    मम्मी अयोध्या, पापा लखीमपुर और बिटिया ने बाराबंकी में दिया UP TET एग्जाम।

    मम्मी अयोध्या, पापा लखीमपुर और बिटिया ने बाराबंकी में दिया UP TET एग्जाम।

    HighLights

    1. परिवार के सदस्यों के टीईटी सेंटर अलग-अलग जिलों में।

    2. बाराबंकी में 529 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

    3. गणित के प्रश्न कठिन, बाल विकास के प्रश्न आसान।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी में दूर-दूर पड़े सेंटरों को लेकर कई परिवार के सदस्य परेशान रहे। शहर में ऐसे कई सेंटर रहे जहां पर अभ्यर्थी परिवार के सदस्यों के साथ दूसरे जिलों से परीक्षा देने पहुंचे थे। ऐसे कई अभ्यर्थी रहे जिनके पापा का सेंटर लखीमपुर, मम्मी का अयोध्या व बाराबंकी में स्वयं का सेंटर था।

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भी परीक्षा दी है। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कालेज में परीक्षा देने आई स्मिता ने बताया कि उसका सेंटर जिले में पड़ा है। जबकि उसकी मम्मी मेघना का सेंटर अयोध्या गया है। जबकि पापा अखिलेंद्र का सेंटर लखीमपुर गया है।

    ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई अभ्यर्थी रहे जिनका गैर जिलों में सेंटर था। वहां पर एक दिन पहले या फिर सुबह घर से चार बजे परीक्षा देने के लिए निकले। शिक्षक नीरज ने बताया कि उनका सेंटर लखनऊ में था, लेकिन पत्नी का सेंटर अमेठी गया था।

    अंतिम दिन 529 रहे अनुपस्थित

    जिले के 14 परीक्षाकेंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा में पंजीकृत 4 हजार 728 अभ्यर्थी में से 4 हजार 199 ने परीक्षा दी। एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन 529 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

    गणित ने उलझाया तो बाल विकास के प्रश्न रहे आसान

    सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की टीईटी के प्रश्नों में बाल विकास के प्रश्न अभ्यर्थियों को आसान लगे तो वहीं गणित के प्रश्नों ने उलझाए रखा। अभ्यर्थी शिक्षा त्रिपाठी ने बताया कि बाल विकास के प्रश्न सरल आए थे। गणित के प्रश्न कठिन लगे। दीपांशु का कहना है कि कुल मिलाकर आसान परीक्षा रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में 5.61 लाख के KCC बकाया पर किसान के खेत की कुर्की, प्रशासन ने लगाई लाल झंडी

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर स्वास्थ्य विभाग की शानदार प्रगति, उत्तर प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंचा जिला