पत्नी की मौत का गम नहीं सह सका पति, सुसाइड नोट में लिखा- 'अम्मा मुझे माफ करना'
बाराबंकी के फतेहपुर में पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का आरोप लगा। आरोप से क्षुब्ध होकर पति ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली, जिससे दंपती क ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर आरोप।
हत्या के आरोप से क्षुब्ध पति ने की आत्महत्या।
सुसाइड नोट में लिखा- 'कलंक लेकर जीना नहीं चाहता'।
संवाद सूत्र, जागरण, फतेहपुर (बाराबंकी)। पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मायके पक्ष के लोग पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इससे क्षुब्ध होकर पति छह लाइन का सुसाइड नोट लिखकर घर में फांसी लगा ली। दो घंटे के अंतराल में हुई दंपती की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
फतेहपुर बिलौली निवासी दिव्यांग कुलदीप घर की दीवार में मिट्टी लगाने के लिए शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे अपनी पत्नी निशा के साथ ठेलिया लेकर गांव के तालाब से मिट्टी लेने गए थे। उसने अपना दस माह का बच्चा सास को दे दिया था।
बताया जाता है कि तालाब पहुंचने के बद कुलदीप वहां से शौच के लिए चला गया और जब लौटा तो पत्नी तालाब में कीचड़ से लतपथ औधें मुंह पड़ी थी। आनन-फानन उसको गांव के एक डाक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
निशा की मौत की खबर पाकर उसके मायके वाले पहुंचे और कुलदीप पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उधर पत्नी की हत्या के आरोप से क्षुब्ध होकर कुलदीप दोपहर करीब 1.30 बजे अपने पुराने घर जाकर एक पन्ने पर छह लाइन का सुसाइड नोट लिखा और दीवार पर लगी कील पर लगाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में कार-पिकअप टक्कर, बस्ती के मासूम की मौत, पांच घायल
यह खबर फैलते ही परिवार में रोना पिटना मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। कोतवाल अमित सिंह व हल्का दारोगा सुनील यादव ने घटना स्थल का जायजा लिया। दोनों पक्ष के परिवारजन के बयान लिए।
दिव्यांग कुलदीप मजदूरी के साथ इलेक्ट्रिक एवं प्लम्बरिंग का काम कर जीविकोपार्जन करते थे। उनका विवाह करीब दो वर्ष पूर्व कटघरा निवासी निशा से हुआ था। दोनों का एक 10 माह का बेटा बाल गोविंद है। ग्रामीणों की माने तो कुलदीप व निशा में आए दिन कहासुनी होती थी। पुलिस घटना के हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
कलंक लेकर जीना नहीं चाहता
सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे कुछ नहीं पता इसको क्या हुआ, आज तक मैंने इतना झगड़ा झेलकर कभी इसी नहीं दिया, आज छोटू भैया (मृतका का भाई) कहते हैं तुम जिम्मेदार हो, इसकी मौत में मैं कलंक लेकर जीना नहीं चाहता, बड़े भैया मेरे बच्चे का ख्याल रखना अम्मा मुझे माफ करना।
दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मिला सुसाइड नोट पुलिस ने कब्जे में लिया है। महिला की मौत का कारण पता लगाया जा रहा है।
-अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक