Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी सड़क हादसे में दो कांवडियों की मौत, तीन की हालत गंभीर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:27 AM (IST)

    बाराबंकी में देर रात हुए सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीलोधेश्वर महादे ...और पढ़ें

    सड़क हादसों में दो कांवडियों की मौत।

    सड़क हादसों में दो कांवडियों की मौत।

    HighLights

    1. बाराबंकी में देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे।

    2. पांच बाइक सवार कांवड़ियों में से दो की मौत, तीन गंभीर।

    3. सभी सावन के दूसरे सोमवार पर जल चढ़ाने जा रहे थे।

    प्रेम अवस्थी, बाराबंकी। जिले के फतेहपुर व देवा क्षेत्र में रात करीब एक बजे सड़क हादसे में पांच बाइक सवार कांवडिया गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें दो की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर है।

    यह सभी सावन के दूसरे सोमवार पर जल चढ़ाने श्रीलोधेश्वर महादेवा रामनगर जा रहे थे। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार फतेहपुर नगर पंचायत के जोशी टोला के शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (25) पुत्र दया शंकर बाइक से अपने साथी सचिव जोशी (24) और शक्तिमान ( 23) के साथ रामनगर क्षेत्र के श्रीलोधेश्वर महादेव तीर्थ जा रहे थे।

    सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर के पास कांवडियों के ही खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़े। तीनों को बेहोशी की हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया  जहां शैलेंद्र जोशी और शक्तिमान को मृत घोषित कर दिया गया।

    इसी दौरान देवा क्षेत्र के बैरागी पुर निवासी आशीष (26) अपने साथी अभय (24) के साथ देवा नहर के पास किसी वाहन से टकरा गए। यह दोनों भी बाइक से लोधेश्वर महादेवा जा रहे थे। इन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में महिला नेत्र सर्जन ने फांसी लगाकर दे दी जान,बीमारी से तंग आकर उठाया कदम