Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में झोलाछाप के ऑपरेशन से युवक की मौत, परिवार वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

    बाराबंकी में हाइड्रोसील के ऑपरेशन के बाद एक युवक मुकेश की मौत हो गई। परिजनों ने शुजागंज के एक निजी अस्पताल के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिस ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद युवक मुकेश की मौत।

    2. शुजागंज के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप।

    3. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रुदौली थाना क्षेत्र के बिचाला गांव निवासी मुकेश की हाइड्रोसील के ऑपरेशन के बाद दशा बिगड़ने पर मौत हो गई। परिवारजन ने शुजागंज स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवारजन के अनुसार मुकेश ने पांच दिन पहले शुजागंज के एक निजी अस्पताल में हाइड्रोसील का आपरेशन कराया था।

    आरोप है कि बिना आवश्यक जांच किए आपरेशन कर उसी दिन घर भेज दिया गया। अगले दिन ऑपरेशन के घाव में तेज दर्द शुरू हुआ तो उन्होंने दोबारा अस्पताल पहुंचकर शिकायत की। वहां दर्द निवारक दवा देकर वापस भेज दिया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

    इसके बाद परिवारजन उन्हें रुदौली के एक अन्य अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दर्द और तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिवारजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि मुकेश को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। वहीं प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में हिंद मेडिकल कॉलेज में तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, TB वार्ड में 27 जुलाई से था भर्ती