बाराबंकी में हिंद मेडिकल कॉलेज में तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, TB वार्ड में 27 जुलाई से था भर्ती
बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंदू मेडिकल कॉलेज में टीबी वार्ड के एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। 27 जुलाई से भर्ती मरीज की मौत के बाद अस्पता ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
हिंदू मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीज ने कूदकर जान दी।
तीसरी मंजिल से कूदने के बाद मरीज की मौत हुई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, मानसिक संतुलन की आशंका।
संवादसूत्र, बाराबंकी। माती के सफेदाबाद स्थित हिंदू मेडिकल कालेज के टीवी वार्ड की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने जान दे दी। शुक्रवार भोर चार बजे हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिकैतनगर के एक गांव निवासी युवक 27 जुलाई से हिंदू मेडिकल कॉलेज के टीबी वार्ड में भर्ती था। वह चेस्ट और टीबी की बीमारी का इलाज करा रहा था। शुक्रवार सुबह वह वार्ड की खिड़की तक पहुंचा और अचानक तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।
अस्पताल कर्मियों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों में भी दहशत समा गई।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में घर बसाने का मौका ही मौका! आवासीय परियोजनाओं की लगी झड़ी, पीछे छूटा नोएडा-गाजियाबाद
मेयो चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतक चेस्ट और टीबी की बीमारी से पीड़ित था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।