Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में ऑनलाइन गेम, नशे की लत और कर्ज के बोझ में उलझा PAC जवान, फांसी लगाकर दे दी जान

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:21 PM (IST)

    बाराबंकी में 10वीं वाहिनी पीएसी के सिपाही दीपक सिंह ने ऑनलाइन गेम, नशे की लत और लाखों रुपये के कर्ज के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जां ...और पढ़ें

    पीएसी जवान ने ऑनलाइन गेम से कर्ज में उलझकर की आत्महत्या।

    पीएसी जवान ने ऑनलाइन गेम से कर्ज में उलझकर की आत्महत्या।

    HighLights

    1. पीएसी जवान दीपक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

    2. ऑनलाइन गेम, नशे की लत और कर्ज से था परेशान।

    3. शव बाराबंकी पीएसी हास्टल में फंदे से लटका मिला।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। 10 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक सिपाही ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। रंगरूटों के खाली पड़े हास्टल में टी-शर्ट के फंदे से शव लटका पाया गया। मूल रूप से मेरठ का यह सिपाही 2021 बैच का सिपाही था।

    प्रारंभिक जांच में सिपाही के ऑनलाइन गेम और नशे का लती बताया जा रहा है। जिसके चलते उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। अपनी परिस्थितियों के कारण वह अवासदग्रस्त था, जिसका उपचार भी कराया गया था।

    मेरठ रोहता निवासी दीपक सिंह वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे। वह 2021 से ही 10वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। मसौली में स्थित पीएसी में रविवार सुबह करीब छह बजे दीपक का शव परिसर में स्थित आरटीसी हास्टल में उनका शव फंदे से लटका पाया गया। जानकारी पर पीएसी कमांडेंट राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

    सूचना पर सीओ रामनगर गरिमा पंत और एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। परिवारजन को सूचना भेजी गई। मृतक तीन भाई थे। सबसे बड़े अजय सिंह नोएडा कोतवाली में बतौर उपनिरीक्षक तैनात हैं, जबकि मंझले भाई गौतम सिंह कृषि विभाग में जेई हैं। दीपक सबसे छोटे थे जिनकी शादी वर्ष 2022 में शोभा देवी से हुई थी और उनकी दो वर्षीय पुत्री भव्या है।

    मृतक के भाई अजय ने बताया कि दीपक ऑनलाइन गेम के कारण कर्ज में उलझा था जिससे वह नशे का आदी और अवसाद ग्रस्त हो गया था। इसी वजह से उसकी पत्नी उसके साथ पीएसी न रहकर छह माह से ससुराल में रह रही है। उसकी स्थिति देखते हुए अजय ने यहां आकर उसका मनोवैज्ञानिक को दिखाकर उपचार भी कराया था।

    खबरें और भी

    प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह, ऑनलाइन गेम और नशे की लत के साथ कर्ज जैसे तथ्य सामने आए हैं। मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन, लखनऊ रूट पर भारी वाहनों पर रोका, जाम से लोग परेशान