Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में हिस्ट्रीशीटर समेत नौ आरोपी गिरफ्तार, चोरी-लूट का सामान भी बरामद

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:43 PM (IST)

    बाराबंकी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी और लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की बाइक, नकदी, ...और पढ़ें

    चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत नौ आरोपी गिरफ्तार।

    चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत नौ आरोपी गिरफ्तार।

    HighLights

    1. पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया।

    2. हिस्ट्रीशीटर अंकुल यादव सहित कई बदमाश पकड़े गए।

    3. चोरी की बाइक, नकदी, जेवर और बकरियां बरामद हुईं।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी और लूट की कई घटनाओं का राजफाश किया है। माती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकुल यादव उर्फ जंगली को चोरी की बाइक और नकदी सहित तमंचा सहित गिरफ्तार किया।

    वहीं बड्डूपुर, रामनगर, कोतवाली नगर और फतेहपुर पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर नकदी, जेवर, चोरी की बाइक और दो बकरी बरामद की हैं।

    बड्डूपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का राजफाश करते हुए सीतापुर के महमूदाबाद भोलेपुरवा सेमरा निवासी संतोष उर्फ संतराम रावत, बिहारी रावत, राकेश और रामचंद्र को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 16 हजार रुपये, जेवरात बरामद किए।

    आरोपितों ने 20 जुलाई को बड्डूपुर के अल्लापुर भखरौली और 22 अप्रैल को देवा के मुन्तुरवा स्थित घरों में चोरी की थी। वहीं माती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकुल यादव उर्फ जंगली निवासी टिकरिया को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बरामद बाइक चिनहट से चोरी की गई थी। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित पर 12 मुकदमे हैं।

    रामनगर पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित बरातीलाल पुरवा निवासी चंदन लोनिया को गिरफ्तार कर जेवरात व 3700 रुपये सहित बाइक बरामद की। आरोपित ने साथियों संग 17 जुलाई को बसंतपुर के पास महिला से जेवरात और नकदी लूटे थे।

    कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित माती के भट्ठापुरवा निवासी आशीष गौतम और खंता निवासी दशरथ को गिरफ्तार किया। दोनों ने 25 जुलाई को राजपुरम स्थित एक अस्पताल से बाइक चोरी की थी।

    वहीं, फतेहपुर पुलिस ने जनता के सहयोग से मदनपुर निवासी मो. शानू और चक काजीपुर निवासी मो. निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी की दो बकरी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।

    यह भी पढ़ें- 70 वर्षीय वृद्ध 80 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा, न कोई मांग थी और न ही किसी से गिला-शिकवा; पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

    खबरें और भी