Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    70 वर्षीय वृद्ध 80 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा, न कोई मांग थी और न ही किसी से गिला-शिकवा; पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:34 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के जसरा में एक 70 वर्षीय वृद्ध 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिनकी कोई मांग नहीं थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सकुशल नीचे उत ...और पढ़ें

    प्रयागराज के जसरा स्थित तातारगंज में पानी टंकी पर चढ़े वृद्ध को उतारती पुलिस व ग्रामीण। जागरण

    प्रयागराज के जसरा स्थित तातारगंज में पानी टंकी पर चढ़े वृद्ध को उतारती पुलिस व ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. प्रयागराज के यमुनापार स्थित जसरा इलाके में तातारगंज की घटना

    2. पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया, स्वजन के हवाले किया

    संसू, जागरण, जसरा (प्रयागराज)। इस बार न को युवक और न ही युवती बल्कि एक 70 वर्षीय वृद्ध पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। न उन्हें किसी से शिकायत थी और न ही मांग, जिसे पूरी करने के लिए टंकी पर चढ़ गया था। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद वृद्ध को सकुशल नीचे उतार लिया। 

    ग्रामीणों ने वृद्ध को टंकी पर चढ़े देखा 

    वाकया यमुनापार में जसरा क्षेत्र के तातारगंज गांव का है। सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 450 किलो लीटर क्षमता वाली लगभग 80 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर एक वृद्ध को ग्रामीणों ने चढ़ा देखा। तुरंत इसकी सूचना घूरपुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गौहनिया चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और वृद्ध को सुरक्षित नीचे उतार लिया और परिवार के हवाले कर दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 

    70 वर्षीय वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ 

    वृद्ध की पहचान बसहरा गांव निवासी 70 वर्षीय सुनील पटेल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुनील पटेल कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। गांव में इधर-उधर टहलते रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि रविवार रात में किसी समय वह पानी टंकी की सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ गए होंगे।गौहनिया चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने बताया कि वृद्ध को पुलिस ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करके नीचे उतार लिया। इसके बाद उन्हें घरवालों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनके क्रियाकलाप से घरवाले परेशान रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather Forecast : छह दिनों तक संगम नगरी में होगी झमाझम बारिश, सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय

    यह भी पढ़ें- स्मरण शक्ति पर 'सूडो डिमेंशिया' का हमला, हो रही भूलने की बीमारी; मोबाइल के लत व मानसिक भटकाव से बचें

    खबरें और भी