Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather Forecast : छह दिनों तक संगम नगरी में होगी झमाझम बारिश, सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 01:59 PM (IST)

    Prayagraj Weather Forecast मानसून की सुस्ती के बाद प्रयागराज में अगले छह दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी ...और पढ़ें

    प्रयागराज में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

    प्रयागराज में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

    HighLights

    1. आसमान में बादलों की घेराबंदी शुरू हो गई है

    2. कुछ दिन उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Forecast कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 27 जुलाई से शहर में बादलों की घेराबंदी शुरू हो गई है और अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश एवं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    आज भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना 

    मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को आसमान सामान्यतः बादलों से ढंका रहेगा तथा कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 और 29 जुलाई को भी ऐसे ही मौसम के बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में काफी कम है।

    एक अगस्त तक बारिश का अनुमान  

    आज न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह आर्द्रता 58 प्रतिशत रही। वातावरण में नमी बढ़ने और बादलों की सक्रियता से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। 31 जुलाई तक एक या दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक अगस्त को भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    खरीफ फसलों के लिए अनुकूल होगी बारिश 

    Prayagraj Weather Forecast मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दोबारा सक्रिय होने से जुलाई के अंतिम सप्ताह में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। इससे खेती-किसानी को भी लाभ मिलेगा और धान सहित खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। वहीं लगातार बादल और बारिश के कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्मरण शक्ति पर 'सूडो डिमेंशिया' का हमला, हो रही भूलने की बीमारी; मोबाइल के लत व मानसिक भटकाव से बचें

    यह भी पढ़ें- 2.50 लाख रुपये देकर प्रयागराज में फ्लैट खरीदने को कराएं रजिस्ट्रेशन, 2-BHK की कीमत 25 लाख होगी