Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी: कक्षा तीन के छात्र को क्लासरूम में सांप ने काटा, शिक्षकों की लापरवाही से चली गई जान

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:57 AM (IST)

    बाराबंकी के एक प्राथमिक विद्यालय में सांप के काटने से कक्षा तीन के छात्र की मौत के बाद परिवारजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लग ...और पढ़ें

    कक्षा तीन के छात्र की सांप के काटने से मौत।

    कक्षा तीन के छात्र की सांप के काटने से मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय में सांप के काटने के बाद उपचार न कराने के कारण कक्षा तीन के छात्र की मौत सोमवार को हो गई थी।

    मंगलवार को पोस्टमार्टम में सर्पदंश की पुष्टि के बाद छात्र के परिवारजन, रिश्तेदार और ग्रामीणों का सब्र टूट गया। कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव शुरू कर दिया।

    पिता अशोक ने रो-रोकर बताया कि स्कूल में बच्चे की हालत बिगड़ने के घंटों बात भी स्वजन को सूचना नहीं दी गई। जब स्कूल के अन्य बच्चे अवकाश में छूटे तब स्वजन को उनके बच्चे के साथ हुई घटना का पता चला।

    पिता अशोक कुमार लोधी भागकर विद्यालय पहुंचे, तो वहां उनका बेटा अंशू अचेत अवस्था पर पड़ा था। वे अपने बेटे को सीएचसी लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की मृत्यु हो गई है।

    स्कूल वालों ने घर पर नहीं दी जानकारी

    बेटे को खोने से ज्यादा पिता को इस बात का मलाल और गुस्सा है कि, बच्चे के बेसुध होने के बाद भी स्कूल से कोई सूचना उसको नहीं दी गई। पीड़ित पिता चीख चीखकर कह रहे हैं कि, जब बेटा कक्षा में निढ़ाला हुआ था, तभी अगर उसे सूचना मिल जाती तो आज मेरा बेटा आज जीवित होता।

    घेराव कर रहे पीड़ित स्वजन ने छात्र की मौत के लिए शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक समेत चार अन्य अध्यापकों को जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक घेराव के बाद एसडीएम की ओर से तीन दिनों में कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देने के बाद पिता अशोक कुमार लोधी ने अंतिम संस्कार किया।

    प्रदर्शन के दौरान पिता ने दोषी शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक को सामने लाने की बात कहते हुए रोते रहे। सीओ ने पिता अशोक से कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई है। तीन दिन में कार्रवाई होगी।

    तब परिवारजन ने तीन दिन तक शव को फ्रीजर में वहीं रखने और कार्रवाई के बाद ही अंतिम संस्कार की बात डटे रहे। एसडीएम हैदरगढ़ अश्विनी कुमार सिंह ने पीड़ित पक्ष बातचीत की। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    खबरें और भी

    साथ ही बुधवार को दुर्घटना बीमा के चार लाख रुपये खाते में भेजने और सरकारी आवास का भरोसा दिया। इसके बाद शाम करीब पांच शव का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्प दंश की पुष्टि हुई है।

    तीन अधिकारियों की कमेटी करेगी जांच

    जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मामले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और बेसिक शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी है। उधर, बच्चे की मौत के बाद मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय देवगरपुर बंद रहा। इसकी पुष्टि मृतक के परिवारजन ने की है।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में सांप के डसने से महिला और युवक की मौत, झाड़फूंक और लापरवाही बनी जानलेवा