Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में चोरों का उत्पात, तीन दिनों में 3 जगहों से लाखों के जेवरात व नगदी लेकर हुए फरार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

    चोरों ने बाराबंकी में तीन दिनों के भीतर जैदपुर, हरख और माती क्षेत्रों में तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, जिसमें लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी ह ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. तीन दिनों में बाराबंकी में तीन बड़ी चोरी की वारदातें।

    2. जैदपुर और माती में लाखों के जेवर, नकदी, मोबाइल चोरी।

    3. लगातार चोरियों से जनता में आक्रोश, पुलिस गश्त पर सवाल।

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले तीन दिनों में जैदपुर, हरख और माती क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में चोर नकदी, जेवर, मोबाइल और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों और ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने रात की पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।

    जैदपुर के टेरा निवासी दीपक कुमार की तकिया चौराहे पर दो कृषि सेवा केंद्र और एक जनसेवा केंद्र है। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो तीनों दुकानों के शटर टूटे मिले और सीसी कैमरे टूटे पड़े थे। चोर कृषि सेवा केंद्र से 11 हजार रुपये नकद, जनसेवा केंद्र से आठ कीपैड मोबाइल, दो एंड्रायड मोबाइल और तीन हजार रुपये उठा ले गए।

    इससे पहले जैदपुर-सिद्धौर मार्ग पर नवाबपुर पुलिया के पास धनराज मार्केट स्थित राघव ज्वेलर्स का ताला तोड़कर चोर करीब 350 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। दुकान संचालक संजय सोनी की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। सीसी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    उधर, माती कोतवाली के सरसौंदी गांव में रामकुमार यादव के घर चोर छत के रास्ते घुस गए। परिवार के लोग घर में सोते रहे और चोर कमरों की बाहर से सिटकनी बंद कर ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और 34 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। एक छोटा बक्सा गांव के बाहर पड़ा मिला। माती के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत और पुलिस से जल्द खुलासे की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में हिंद मेडिकल कॉलेज में तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, TB वार्ड में 27 जुलाई से था भर्ती