Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में राशन दुकानों से बिजली बिल जमा करने में टॉप पर बाराबंकी, आजमगढ़ और मिर्जापुर की भी स्थिति बेहतर

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:25 PM (IST)

    बाराबंकी ने उचित दर की दुकानों के माध्यम से बिजली बिल संग्रह में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह पहल ग्रामीणों को गांव में ही सेवा ...और पढ़ें

    राशन दुकानों से बिजली बिल जमा करने में टॉप पर बाराबंकी।

    राशन दुकानों से बिजली बिल जमा करने में टॉप पर बाराबंकी।

    HighLights

    1. बाराबंकी बिजली बिल संग्रह में पूरे प्रदेश में प्रथम।

    2. राशन दुकानें बनीं बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र, आय बढ़ी।

    3. आजमगढ़, मिर्जापुर भी इस पहल में आगे रहे।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। उचित दर की दुकानों को बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र बनाने की केंद्र सरकार की पहल बाराबंकी में सफल होती दिख रही है। राशन वितरण के साथ बिजली बिल जमा करने की सुविधा ने न केवल ग्रामीणों को गांव में ही सेवा उपलब्ध कराई है, बल्कि कोटेदारों की आय का नया स्रोत भी खोल दिया है।

    अप्रैल, मई और जून की शासन स्तर पर जारी रैंकिंग में बिजली बिल संग्रह के मामले में बाराबंकी पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। आजमगढ़ दूसरे और मिर्जापुर तीसरे स्थान पर है।

    अप्रैल से उचित दर की दुकानों के माध्यम से ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराने की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला अभियंता की तैनाती की गई।

    योजना के तहत एक से 200 रुपये तक के बिल पर 10 प्रतिशत, 200 से चार हजार रुपये तक के बिल पर 19 रुपये प्रति बिल तथा चार हजार से दो लाख रुपये तक के बिल पर 0.5 प्रतिशत कमीशन निर्धारित है। इससे कोटेदारों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने लगी है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, प्रथम स्थान पाने पर 35 लाख रुपये तक मिलेगा इनाम

    बाराबंकी में 788 उचित दर विक्रेताओं ने तीन माह में 9 लाख 16 हजार 836 रुपये के बिजली बिल जमा कराकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर आजमगढ़ में 426 दुकानदारों ने करीब छह लाख रुपये के बिल जमा किए। मिर्जापुर 368 दुकानदारों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

    सुमन और अनिल बने प्रेरणा

    सिरौलीगौसपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गोपालपुर की स्वयं सहायता समूह संचालक सुमन देवी ने जून माह में अकेले 32 हजार 615 रुपये के बिजली बिल जमा कर बेहतर प्रदर्शन किया।

    वहीं, सिद्धौर ब्लाक के मदारपुर बहादूरपुर सिंह गांव के अनिल कुमार ने 21 हजार 657 रुपये के बिल जमा किए। दोनों अब अन्य कोटेदारों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। बिजली बिल संग्रह से कई दुकानदारों की मासिक आय में चार से पांच हजार रुपये तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने लगी है।

    खबरें और भी

    बिजली बिल जमा कराने में बाराबंकी प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। जिले के 1380 उचित दर विक्रेताओं में से 1176 ने इस व्यवस्था के लिए पंजीकरण करा लिया है। अधिक से अधिक दुकानदारों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. राकेश कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी।