यूपी में पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, प्रथम स्थान पाने पर 35 लाख रुपये तक मिलेगा इनाम
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को ...और पढ़ें
-1783071696472_m.webp)
पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के आवेदन शुरू।
उत्कृष्ट पंचायतों को 35 लाख रुपये तक का पुरस्कार।
नौ निर्धारित थीमों पर होगा ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के चयन के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायतों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन सीएम अवार्ड पोर्टल पर ग्राम पंचायतों की लागिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने समय-सारिणी जारी कर दी है और राज्य व जिला स्तर पर चयन समितियों का गठन भी कर दिया गया है।
योजना के तहत राज्य स्तरीय समिति का गठन कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में किया गया है, जबकि जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
आवेदन के दौरान ग्राम पंचायतों को नौ निर्धारित थीम पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इन्हीं के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे और चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
मूल्यांकन में गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर एवं बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव तथा महिला हितैषी गांव के लिए 10-10 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं सुशासन वाले गांव की श्रेणी को सबसे अधिक 20 अंक दिए जाएंगे। कुल प्राप्त अंकों के आधार पर ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
निर्देश दिए गए हैं कि जिले के प्रत्येक विकास खंड से कम से कम दो ग्राम पंचायतों का आवेदन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पंचायतें योजना का लाभ उठा सकें। चयनित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ सम्मानित भी किया जाएगा।
खबरें और भी
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम आने पर 35 लाख, द्वितीय पर 30 लाख, तृतीय पर 25 लाख, चतुर्थ पर 15 और पांचवें स्थान पर 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो ग्राम पंचायतें पहले दो बार यह पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं, वे भी इस बार आवेदन कर सकती हैं।
हालांकि ऐसी पंचायतों को पुरस्कार राशि नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र ग्राम पंचायतों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- भदोही में आंगनबाड़ी के खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, बच्चों को मिलेगा लाभ