भदोही में आंगनबाड़ी के खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, बच्चों को मिलेगा लाभ
भदोही जिले में बाल विकास विभाग के अंतर्गत 108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे शून्य से छह वर् ...और पढ़ें
-1783071085364_m.webp)
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर नियुक्ति की तैयारी।
HighLights
भदोही में 108 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर नियुक्ति शुरू।
शून्य से छह वर्ष के बच्चों को मिलेगा योजनाओं का लाभ।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई, प्रक्रिया तेज।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित 108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तैनाती की बारी आ चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से रिक्त रह गए पदों पर तैनाती किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसी के साथ केंद्रों से जुड़े शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों व धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जग गई है। उधर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होते ही संबंधित ग्राम पंचायतों में हलचल तेज हो उठी है।
जिले के छह ब्लाक व एक नगर क्षेत्र के 108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नियुक्ति न होने से बच्चों व महिलाओं को लाभ से वंचित होना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बच्चों महिलाओं को टीकाकरण आदि को लेकर दूसरे क्षेत्र के केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ता था।
हालांकि अब शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से केंद्रों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की गई है।
उधर नियुक्ति को लेकर शुरू हुई प्रक्रिया के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों में अभ्यर्थी आवेदन के लिए भागदौड़ करना शुरू कर चुके हैं। इस संबंध मं जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश व गाइड लाइन के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।