बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल, दो मजदूरों की मौके पर मौत
बाराबंकी में शटरिंग का सामान ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ की डाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1778839180979_m.webp)
एआई जेनेरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, बाराबंकी। शटरिंग का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ की डाल गिर गई। भारी भरकम डाल के नीचे चार श्रमिक दब गए, जिसमें से दो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया है।
टिकैतनगर के खेतासराय गांव निवासी चालक मंगल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शटरिंग का सामान लादकर गांव लौट रहा था। ट्रॉली पर गांव के ही मजदूर मैकूलाल और विकास के साथ ही एक अन्य श्रमिक भी सवार था। रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक पुराने पेड़ की भारी डाल टूटकर ट्राली पर आ गिरी। डाल के नीचे सभी दब गए।
चीख-पुकार सुन ग्रामीण दौड़े और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद डाल हटाई गई, जिसमें मैकू और विकास की मौत हो गई, जबकि मंगल और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया। यहां घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा मौके पर जांच-पड़ताल की।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- आतंकियों ने की थी RSS के दफ्तर की रेकी, गिरफ्तार टेररिस्टों ने उगले बाराबंकी और कुशीनगर के कई युवकों के नाम