बाराबंकी में खेल रहे बच्चों पर गिरी दीवार, भाई-बहन की मौत और तीन की हालत गंभीर
बाराबंकी के दरियाबाद में एक पुरानी दीवार गिरने से खेल रहे पांच बच्चों में से दो भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना गुल ...और पढ़ें
-1785991762673_m.webp)
पुरानी पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। जागरण
HighLights
पुरानी दीवार गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत।
एक ही परिवार के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल।
बाराबंकी के दरियाबाद में हुई हृदय विदारक घटना।
संवादसूत्र, जागरण, दरियाबाद (बाराबंकी)। मुहल्ले में खेल रहे पांच बच्चों पर रास्ते की खड़ी पुरानी पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे से चीख उठी और गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक ही परिवार के दबे पांच बच्चों को मलबे से सभी को बाहर निकाला गया। एक बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ा है। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। मौके पर भीड़ जमा हो गई है। स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
दरियाबाद के गुलचप्पा कला गांव में मोहम्मद मुस्लिम की सात वर्षीय पुत्री उजैफा, 14 वर्ष की हाजरा बानो, आठ वर्षीय हस्सान पुत्र सलमान, चार साल की हानियां, अब्दुल मन्नान का बेटा 14 वर्षीय अदनान घर के पास खेल रहे थे। कुछ बच्चे मदरसे जाने के लिए मंजन करने भी उधर गए थे। तभी रास्ते के किनारे खड़ी पुरानी पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई।
पांचों बच्चे उसी के नीचे दब गए। शोर सुनकर लोग पहुंचे। आनन-फानन में मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। उजैफा की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां पर हाजरा बानो ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- फोरलेन बनेगा बांदा-बहराइच हाईवे, अयोध्या और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी
तीन गंभीर बच्चों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की तैयारी कर रही है। गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक और घायल एक ही परिवार के पांचों बच्चे हैं। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक बच्चे की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरी छात्रा में अस्पताल में दम तोड़ा है। मृतक दोनों भाई-बहन हैं। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।