Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेलीपैड से सीधे भगवान लोधेश्वर के मंदिर में पहुंचकर किया रुद्राभिषेक

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:53 PM (IST)

    CM Yogi in Barabanki:  उन्होंने विधिवत रुद्राभिषेक किया। महादेवा का स्वयं विधि विधान से पूजन करने के दौरान उन्होंने भगवान विष्णु को वस्त्र चढ़ाने के द ...और पढ़ें

    लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ

    लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ

    HighLights

    1. सीएम योगी आदित्यनाथ ने महादेवा का स्वयं विधि विधान से किया पूजन

    2. 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों के ताबड़तोड़ दौरों के क्रम में सोमवार को बाराबंकी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। इससे पहले उन्होंने भगवान लोधेश्वर के मंदिर में पहुंचकर रुद्राभिषेक किया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से रवाना होने के बाद बाराबंकी में हेलीपैड पर उतरे और सीधे भगवान लोधेश्वर के मंदिर का रुख किया। यहां पर उन्होंने विधिवत रुद्राभिषेक किया। महादेवा का स्वयं विधि विधान से पूजन करने के दौरान उन्होंने भगवान विष्णु को वस्त्र चढ़ाने के दौरान क्रम का ध्यान रखा और पहले सुगंध के बाद वस्त्र अर्पित करवाया। उनके साथ राज्यमंत्री सतीश शर्मा सहित जिले के भाजपा नेता उपस्थित थे।

    श्री लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले को 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। उन्होंने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी। उन्होंने लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद निर्माणाधीन कॉरिडोर परिसर का जायजा लिया। उन्होंने श्रावण मास मेले की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी देखी। मुख्यमंत्री ने यहां पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

    82 विकास परियोजानाएं जनता को समर्पित

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा रामनगर एवं दरियाबाद क्षेत्र की कुल 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनकी कुल लागत लगभग 542.41 करोड़ है। इनमें 56 परियोजनाओं का शिलान्यास लगभग 409.09 करोड़ की लागत से तथा 28 परियोजनाओं का लोकार्पण लगभग 133.31 करोड़ की लागत से किया।

    खबरें और भी

    विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र में लगभग 260.12 करोड़ की लागत से 46 परियोजनाएं (34 शिलान्यास एवं 12 लोकार्पण) तथा विधानसभा रामनगर क्षेत्र में लगभग 282.28 करोड़ की लागत से 36 परियोजनाएं 22 शिलान्यास एवं 14 लोकार्पण कर जनसामान्य को समर्पित कर सबका साथ सबका विकास का संदेश दिया।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का लोकार्पण, बोले- प्रभावी बनाना होगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

    यह भी पढ़ें- UP BJP उपाध्यक्ष पूजा पाल का सपा मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप, सिर्फ यादव और मुस्लिम की चिंता