बाराबंकी पुलिस ने 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को दबोचा, विदेशी करेंसी बदलने के नाम पर करता था ठगी
बाराबंकी पुलिस ने लखनऊ से 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना राम सेवक यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह विदेशी करेंसी बदलने के बहाने लोगों स ...और पढ़ें
-1776467460445_m.webp)
नगर कोतवाली में पकड़ा गया आरोपित रामसवेक यादव
HighLights
अंतरराज्यीय विदेशी करेंसी ठगी गिरोह का सरगना गिरफ्तार।
लखनऊ के विभूतिखंड से 50 हजार का इनामी पकड़ा गया।
विदेश में रहने वाले परिजनों को बनाता था निशाना।
संवाद सूत्र, जागरण, बाराबंकी। विदेशी करेंसी बदलने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तार किया है। वह 50 हजार रुपये का इनामी था।
उसकी तलाश मुंबई, दिल्ली, पंजाब व जमशेदपुर समेत कई राज्यों की पुलिस को थी। पकड़ा गया सरगना राम सेवक यादव है, जो जौनपुर जिले के जलालपुर, मझगवां कला बनपुरवा गांव का निवासी है। नगर कोतवाली में वर्ष 2019 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की अगुवाई में स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस और डेटा एनालिसिस के आधार पर आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया है कि रामसेवक यादव का गिरोह उन लोगों को निशाना बनाता था, जिनके स्वजन विदेश में रहते हैं। यह गिरोह विदेशी करेंसी बदलने का झांसा देकर ठगी करता था और कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा है।
इस कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी अंकित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, अजीजुल हसन, अंगद, मुकेश यादव, अभय कुमार और अभिषेक राजवंशी की अहम भूमिका रही। अब यह टीम रामसेवक यादव से पूछताछ का नेटवर्क का राजफाश करेगी।